फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   elderly woman jumped into the canal in kaithal

कैथल: पुत्रवधू के व्यवहार से तंग बुजुर्ग महिला नहर में कूदी, आस-पास के लोगों ने बचाया

Wed, 06 Oct 2021 11:17 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल(हरियाणा) Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 06 Oct 2021 11:17 PM IST
सार

पूंडरी चौकी प्रभारी तरसेम ने बताया कि पुलिस को गांव धोंस के पास नहर पर स्थित पवन चक्की के पास महिला के नहर में गिरने की सूचना मिली। सूचना पर डायल 112 गाड़ी मौके पर पहुंची। यहां महिला को सकुशल बाहर निकाला और जिला अस्पताल में दाखिल कराया। महिला सुरक्षित है।

विज्ञापन
elderly woman jumped into the canal in kaithal
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पूंडरी क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला अपनी पुत्रवधू के व्यवहार से तंग आकर सिरसा ब्रांच में कूद गई। लेकिन आस-पास के लोगों ने उसे बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी जान बच गई। जिला अस्पताल में पहुंचे फतेहपुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी पुत्रवधू उनके साथ झगड़ा करती है। उनके बेटे की पहले मौत हो चुकी है। उनकी पुत्रवधू उन दोनों के साथ लगातार झगड़ा करती रहती है। उसका व्यवहार काफी खराब है।

विज्ञापन


वह स्वयं भी बीमार रहता है। उसके बेटे के पास दो बच्चे हैं। बुधवार दोपहर को वह बच्चों को स्कूल से लेने गया हुआ था। इसके बाद वापस घर आया तो यहां उसकी पत्नी नहीं मिली। इसके बाद उन्हें पत्नि के जिला अस्पताल में दाखिल होने की सूचना मिली। यहां आकर पता चला कि उसकी पत्नी ने सिरसा ब्रांच में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने पवन चक्की के निकट उसे निकाल लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हरियाणा: आउटसोर्सिंग की भर्तियों में एससी वर्ग को मिलेगा आरक्षण, एससी आवास योजना के लिए बनेगा विशेष प्रकोष्ठ
विज्ञापन
विज्ञापन


पूंडरी चौकी प्रभारी तरसेम ने बताया कि पुलिस को गांव धोंस के पास नहर पर स्थित पवन चक्की के पास महिला के नहर में गिरने की सूचना मिली। सूचना पर डायल 112 गाड़ी मौके पर पहुंची। यहां महिला को सकुशल बाहर निकाला और जिला अस्पताल में दाखिल कराया। महिला सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed