{"_id":"58b46d6f4f1c1bdf66830bc8","slug":"crime-surendra-gyong-friend-police-arrested-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेंद्र ग्योंग के साथी को पुलिस ने गुड़गांव से किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुरेंद्र ग्योंग के साथी को पुलिस ने गुड़गांव से किया काबू
ब्यूरो कैथ्ाल
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
hathkadi
- फोटो : demo pic
कुख्यात बदमाश सुरेंद्र ग्योंग द्वारा डॉक्टर से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में सीआईए टू पुलिस ने गुड़गांव के बदमाश मनीष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांच दिन के रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है। पकड़ा गया बदमाश गुड़गांव की राजीव कॉलोनी नाहरपुर का रहने वाला है और गैंगेस्टर कौशल का भाई बताया जा रहा है। जिसने गुड़गांव में बैठकर डॉक्टर से रंगदारी मांगने की योजना बनाई थी।
सीआईए-टू के इंचार्ज इंस्पेक्टर विमल कुमार ने बताया कि एएसआई हवा सिंह, एएसआई जयकरण, हेड कांस्टेबल प्रदीप व हेड कांस्टेबल कमलजीत की टीम ने गुड़गांव में रेड मारकर 22 फरवरी को मनीष को गिरफ्तार किया था। डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शामिल था और इस पर पहले भी हत्या जैसे कई संगीन केस दर्ज हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया था। जिसने पूछताछ में बताया कि उसने सुरेंद्र ग्योंग, कौशल के साथ गुड़गांव में बैठकर डॉक्टर से रंगदारी मांगने की साजिश रची थी। पुलिस के संज्ञान में मामला आने के बाद बदमाश रंगदारी लेने में असफल रहे और पुलिस द्वारा पकड़ा जाने के डर से छिपकर रह रहे थे। पूछताछ करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।