फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime-news-ktl

गैस एजेंसी दिलवाने के नाम पर 43 लाख ठगे

Sat, 13 Feb 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Sat, 13 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
यहां एक व्यक्ति से यूपीए सरकार में सांसद रहे आस्कर फर्नांडीस की सिफारिश पर पूर्व केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से इंडियन गैस एजेंसी की डीलरशिप दिलवाने के नाम पर 43 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने इन दोनों नेताओं के नाम पर फर्जी लेटर दिखाकर पैसे हड़पे।  पीड़ित व्यक्ति को जब एजेंसी नहीं मिली तो उसने करीब दो महीने पहले इसकी शिकायत एसपी को दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हुडा सेक्टर-19 निवासी सतीश बंसल ने एसपी को शिकायत दी जिसके अनुसार वह गैस एजेंसी खोलना चाहता था। गांव सजूमा निवासी बलबीर सैनी का उसके पास आना-जाना था। बलबीर ने उसे बताया कि उसकी पेट्रोलियम मंत्रालय में जान-पहचान है। वह उसे गैस एजेंसी दिलवा देगा। एजेंसी के लिए उसने कैथल में ही दिल्ली के केशपुरम निवासी हजारी लाल और विकासपुरी दिल्ली निवासी मुनीष कुमार से मुलाकात करवाई।
विज्ञापन


तीनों ने उसको आश्वासन दिया कि एक महीने में उसको एजेंसी दिलवा देंगे। बंसल ने बताया कि हुडा सेक्टर-20 निवासी केशो पाल उसके साथ पार्टनशिप लिए तैयार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने 15 सितंबर, 2012 को तीन लाख रुपये ले लिए। 16 सितंबर, 2012 को 20 लाख और दिए। आरोपी दिल्ली निवासी मुनीष कुमार ने नौ लाख रुपये 9 अप्रैल, 2013 को पेट्रोलियम मंत्रालय में देने के लिए ले लिए। इसके बाद फिर से कागजात पूरे करने के लिए 7 मई, 2013 को ढाई लाख रुपये मुनीष कुमार के ड्राइवर को दिए। इसके बाद सात लाख रुपये उसके पार्टनर केशो पाल ने मुनीष कुमार को पेट्रोलियम मंत्रालय में जाकर दिए।

कुछ दिन बाद आरोपियों ने यूपीए सरकार के दौरान सांसद रहे आस्कर फर्नांडीस की सिफारिश तत्कालीन पेट्रोलियम मंत्री विरप्पा मोइली के नाम लिखा हुआ फर्जी पत्र दिखाया। आरोपियों ने 30 अगस्त, 2013 को कैथल की डीसी व इंडियन ऑयल कारपोरेशन करनाल क्षेत्र की मैनेजर गुंजन के नाम लिखा हुआ पत्र दिखाया।


इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता से बात करनी बंद कर दी। बंसल ने जब पैसे मांगे तो आरोपी की पत्नी ने धमकी दी कि अगर पैसेे मांगे तो दुष्कर्म और छेड़छाड़ का केस दर्ज करवा देगी। सतीश बंसल ने बताया कि इसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। उसे फोर्टिस अस्पताल में दाखिल होना पड़ा। सतीश बंसल और केशो पाल ने पुलिस को शिकायत दी। सीआईए- 2 पुलिस टीम ने मामले की जांच की और आरोप सही पाए जाने के बाद केस दर्ज कर लिया।

पुलिस ने तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उदयवीर सिंह, एसआई, जांच अधिकारी

मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित को दो बड़े नेताओं के नाम पर फर्जी लेटर दिखाए गए। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
कृष्ण मुरारी, एसपी, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed