{"_id":"570023454f1c1b4402f0017e","slug":"canada-fraud-crime-kaithal-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनाडा भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथल
Updated Sun, 03 Apr 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने में आया है। सीवन पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीवन पुलिस को दी शिकायत में पहाड़पुर निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले वह दिल्ली गया हुआ था। जहां उसकी मुलाकात कोलकाता निवासी किशोर साह, सोमा साह, राजन, दिल्ली निवासी प्रदीप कुमार और गुरदीप से हुई।
आरोपियों ने कहा कि वे युवकों को विदेश भेजने का काम करते हैं और उसे भी विदेश भेज सकते हैं। उन्होंने उसे कनाडा भेजने का झांसा दिया और आठ लाख रुपये में कनाडा भेजने का सौदा तय हुआ। बलजीत ने बताया कि अप्रैल 2014 में उसने आरोपियों को अलग-अलग किश्तों में 8 लाख 10 हजार रुपये दे दिए। लेकिन पैसे देने के बाद भी आरोपियों ने न तो उसे कनाडा भेजा और न ही पैसे वापस लौटाए। पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। सीवन थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामभजन ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।