{"_id":"6901b37065fca4ca16026584","slug":"call-details-of-punjab-mla-and-other-accused-kaithal-police-working-to-find-out-their-location-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के आप विधायक पर कैथल में केस: व्यक्ति को किडनैप कर तुड़वाई टांगें, दोनों बेटों पर भी एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब के आप विधायक पर कैथल में केस: व्यक्ति को किडनैप कर तुड़वाई टांगें, दोनों बेटों पर भी एफआईआर
Wed, 29 Oct 2025 11:55 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:55 AM IST
सार
आरोप है कि विधायक के बेटे ने अज्ञात आरोपियों को कहा कि कि इसकी दोनों टांगे तोड़ दो। लोहे की रॉड से मेरी दोनों टांगें तोड़ दी। इसके बाद आरोपी पिस्तौल में गोलियां डालने लगे तो उसकी आवाज सुनकर कई लोग आए गए।
विज्ञापन
कैथल पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के पटियाला जिले में पड़ने वाले शुतराणा हलके के विधायक कुलवंत बाजीगर व उसके दोनों बेटों पर किडनैपिंग करवा कर टांगे तुड़वाने के आरोप में कैथल की गुहला चीका पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस सभी आरोपियों की लोकेशन, कॉल डिटेल व सीसीटीवी फुटेज जांचेगी, ताकि मामले की गहनता से जांच हो सकें।
विज्ञापन
मंगलवार रात को करीब नौ बजे रामथली पुलिस चौकी में किडनैपिंग सहित अन्य धाराओं में गांव चिचड़वाली निवासी गुरणचरण ने शिकायत दी।
शिकायत में बताया कि उसने गांव में सरपंच का गत चुनाव लड़ा था। चुनाव को लेकर विधायक व अन्य आरोपियों उसके साथ रंजिश रख रहे थे। क्योंकि विधायक का भाई भी यहीं चुनाव लड़ता है। मंगलवार सुबह वह एक दोस्त के साथ हरियाणा के कैथल जिले के खरकां गांव में बजरी लेने के लिए रवाना हुआ था, जैसे ही वह वापस गांव की तरफ चला तो सामने से एक स्विफ्ट कार आई और उसमें से चार युवक निकले। दो के हाथों में पिस्तौल थी। एक के हाथ में लोहे की रॉड थी।
विज्ञापन
आरोपियों ने हथियारों के बल पर कार में बैठा लिया। कुछ दूर जाकर एक अज्ञात आरोपी पर वीडियो कॉल आई, जिसमें विधायक का बेटा बोल रहा था। विधायक के बेटे ने आरोपियों को कहा कि दोबारा उसके पापा विधायक के खिलाफ वीडियो डाले तो जान से मार देंगे। आरोप है कि विधायक के बेटे ने अज्ञात आरोपियों को कहा कि कि इसकी दोनों टांगे तोड़ दो। लोहे की रॉड से मेरी दोनों टांगें तोड़ दी। इसके बाद आरोपी पिस्तौल में गोलियां डालने लगे तो उसकी आवाज सुनकर कई लोग आए गए। जिसको देखकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने भी तभी से मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
डीएसपी गुहला कुलदीप ने बताया कि पंजाब के विधायक कुलवंत बाजीगर व उसके बेटे हरप्रीत व हरजीत के साथ कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।