{"_id":"591b4eaf4f1c1b8b51f232e1","slug":"btech-students-fairing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बी-टेक के विद्यार्थियों पर गोलियां बरसाईं, एक को लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बी-टेक के विद्यार्थियों पर गोलियां बरसाईं, एक को लगी
अमर उजाला ब्यूरो, कैथ्ाल
Updated Wed, 17 May 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल, ढांड। मंगलवार बाद दोपहर ढांड बस स्टेंड के निकट एक कार में सवार दो युवकों पर दूसरी कार में सवार चार युवक फायरिंग कर फरार हो गए। जिसमें एक युवक को छाती में गोली लगने से गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। घायल द्वारा अंबाला के कॉलेज से बी-टेक कर रहा है। वह अपने साथी के साथ कलायत अपने घर जा रहा था। पुलिस ने हमलावरों की तलाश आरंभ कर दी है। बस स्टैंड ढांड के पास कुरुक्षेत्र रोड पर अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई।
कुरुक्षेत्र से कैथल की ओर जा रही वरना कार में अचानक कुछ युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में चार युवकों को शामिल बताया जा रहा है। उन्होंने कार से उतर कर वरना कार में बैठे व्यक्ति पर गोलियां चलाई। जिससे एक गोली वरना कार में बैठे युवक के छाती में जा लगी। हमलावर घटना को अंजाम देते ही कार में बैठकर फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। ढांड थाना प्रभारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए कैथल के सरकारी अस्पताल भेज दिया। ढांड थाना प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर घायल कलायत निवासी अमित को उसके साथी गौरव के साथ पुलिस कस्टडी में प्राथमिक उपचार के लिए कैथल भेज दिया गया। दोनों बी-टेक के विद्यार्थी हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। हमलावर घटना को अंजाम देकर वापस कुरुक्षेत्र की ओर भाग गए है। थाना प्रभारी का कहना है कि इस प्रकार से घटना को अंजाम देना पुरानी रंजिश या गलतफहमी हो सकती है। अस्पताल में सीआईए-2 के पुलिस के इंचार्ज मुनीश कुमार, एएसआई हवा सिंह, सीआईए-वन पुलिस के कर्मचारी घटना के बारे में जानकारी जुटाने में लगे हुए थे।
गाड़ी नंबर का पीछा करके आए हमलावर
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार घायल 23 वर्षीय युवक अमित व गौरव अंबाला कॉलेज में पढ़ रहे है। वे रात को एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में थे। पार्टी में उनके जानने वाले दोस्त कुछ देर के लिए गाड़ी मांग कर ले गए। उन्होंने कुछ समय के बाद उनको गाड़ी दे दी। आरोपी गाड़ी के नंबर को देखकर पीछे आए। चार हमलावरों में से एक ने उतरकर कलायत निवासी अमित और गौरव पर गोली चला दी। जिसमें अमित के छाती में एक गोली लगी।
विज्ञापन
सीआईए-2 के इंचार्ज मनीश कुमार ने बताया कि अभी तक गोली चलाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। गोली किन कारणों से चलाई गई है। अभी तक सूचना मिली है कि दोनों युवक अंबाला से कलायत आ रहे थे।