{"_id":"56feccb14f1c1bbb48f00105","slug":"attack-on-two-brothers-with-knief","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सगे भाईयों पर डंडे चाकू से हमला, दोनों घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सगे भाईयों पर डंडे चाकू से हमला, दोनों घायल
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 02 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। संगतपुरा गांव के पास दो भाईयों पर हवाई फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। जमीन के सिलसिले में कोर्ट से गांव लौट रहे पंजाब के दो सगे भाईयों पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। यहां तक कि आरोपियों ने हवाई फायर भी किए। हमले में दोनों भाई घायल हो गए। घायलों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पटियाला जिले के मोलवी वाला गांव निवासी अंग्रेज सिंह ने संगतपुरा चौकी में दी शिकायत में बताया कि उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जमीनी विवाद के सिलसिले में वह और उसका भाई साहब सिंह पानीपत कोर्ट में गए थे। जब वे वापस लौट रहे थे तो अचानक कार में सवार होकर आ रहे पांच-छह बदमाशों ने उनपर डंडों और चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने कुछ हवाई फायर भी किए। हमले में दोनों भाई घायल हो गए। एएसआई रामकुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।