{"_id":"57af6c884f1c1bf619ee4859","slug":"attack-on-boy-injured-hospital-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी और गंड़ासियों से युवक पर हमला, घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाठी और गंड़ासियों से युवक पर हमला, घायल
ब्यूरो कैथल
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुटबाजी के चलते शनिवार सुबह अंबाला रोड पर मिलन पैलेस के निकट लाठी और गंड़ासियों से लैस दर्जनों युवकों ने हमला कर एक युवक को बुरी तरह से घायल कर दिया, जबकि तीन युवकों ने आसपास के घरों में घुसकर जान बचाई। घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल की पहचान गांव क्योड़क निवासी गौरव के रूप में हुई है।
अस्पताल में उपचाराधीन गौरव जो चंडीगढ़ में कृषि विभाग में कार्यरत है। उसने बताया कि वह शनिवार को सुबह घर का सामान लेने के लिए अपने गांव क्योड़क से मोटरसाइकिल पर सवार होकर कैथल आया था। जैसे ही वह मिलन पैलेस के निकट पहुंचा तो पहले से मौके पर मोटरसाइकिल पर डंडों और गंड़ासियों से लैस होकर आए युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। इतने में दो तीन युवकों ने उस पर गंड़ासी चलाई तो वह मोटर साइकिल से उतरकर कालोनी की ओर दौड़ा। इतने में कुछ ओर युवक आ गए तो वह वहां पर एक दुकान में घुस गया। वहां पर युवकों ने उस पर लाठी, तलवार और गंड़ासी से वार कर दिया। लाठियों की आवाज सुनकर कॉलोनीवासी एकत्रित हो गए तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। इसी बीच युवाओं ने मोटरसाइकिल पर आ रहे तीन अन्य युवकों के साथ भी मारपीट करने की कोशिश की लेकिन वे उनके हाथों से छूटकर कोठियों में घुस गए और अपनी जान बचाई। बाद में कॉलोनीवासियों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। गौरव ने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल के पीछे जातिसूचक शब्द लिखा हुआ था। इसी प्रकार से दूसरे अन्य युवा जो छिप गए थे, उनकी मोटरसाइकिल के आगे भी वही चीज लिखी हुई थी। ऐसे में उसका अनुमान है कि वह जातीय गुटबाजी का शिकार हुआ है।
अभी तक शिकायत नहीं आई है। मैं सीएम ड्यूटी में कलायत में था। मौके पर पुलिस को भेज दिया गया था। घायल युवक के बयान पर कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार, प्रभारी, शहर थाना