फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   affim, roadways bus, five kilogram, police, kaithal

रोडवेज की बस से पांच किलो अफीम बरामद

Sun, 04 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sun, 04 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
affim, roadways bus, five kilogram, police, kaithal
तस्करों द्वारा भेजी जा रही थी बड़ी खेप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरियाणा रोडवेज की बस में पांच किलो अफीम मिलने पर सनसनी फैल गई। बस में कोई भी व्यक्ति बैग का मालिक नहीं बना। पुलिस ने बैग में रखी अफीम कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी खेप को तस्करों द्वारा चंडीगढ़ की ओर भेजा जा रहा था। जिसकी कीमत करीब दस लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो की बस जो हिसार से चंडीगढ़ जा रही थी। चालक व परिचालक ने बैग के लावारिस रखे जाने पर शक हुआ। उन्होंने बस में सवार सभी सवारियों से उस बैग के बारे में पूछा गया तो उसका कोई मालिक नहीं बना। इस पर बस के परिचालक लीलू राम तथा चालक जोगिंद्र ने थाना तितरम के आगे बस को रोक कर कैथल के कंट्रोल रूम 100 नंबर पर फोन किया बताया कि बस मे एक लावारिस बैग है और उसका कोई वारिस नहीं बन रहा। 100 नंबर से वीटी मिलते ही थाना तितरम के पुलिस कर्मचारियों ने बस को चेक किया। पुलिस ने बस में बैठे यात्रियों से पूछताछ कि लेकिन उसको किसी ने अपना नहीं बताया। जिस पर पुलिस ने बैग को अपने कब्जे मे ले लिया और बैग को चेक किया तो उसमें पांच किलो अफीम पाई गई।
विज्ञापन


5 पॉलीथीन के पैकेट में थी अफीम
तितरम मोड पर एएसआई धर्मपाल, हेड कांस्टेबल दीपक, एचसी शीशपाल व सिपाही सुनील कुमार की टीम बैग खोलकर जांच करने पर उसके अंदर 5 पॉलीथिन पैकेट मिले, जिनके अंदर अफीम रखी हुई थी। प्रत्येक पैकेट में एक-एक किलोग्राम सहित बैग से कुल 5 किलो अफीम बरामद हुई। थाना तितरम में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर अफीम को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 10 लाख रुपये की है अफीम
अफीम करीब दो लाख रुपये प्रति किलो कीमत बताई जा रही है। इस तरह से यह लगभग दस लाख रुपये कीमत की है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है कि यह किस व्यक्ति ने और कहां से रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed