फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   accident, one die, police, 9 injured, 3 pgi refer, kaithal

जीजा के संस्कार पर जा रहे साले की सड़क हादसे में मौत

Sun, 26 Mar 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Sun, 26 Mar 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
accident, one die, police, 9 injured, 3 pgi refer, kaithal
हादसा - फोटो : अमर उजाला
गांव सजूमा के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार महिलाओं सहित नौ अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान गांव फरैण कला जिला जींद निवासी नफे सिंह के रूप में हुई है। मृतक और सभी जख्मी गांव धुंधरेहड़ी में एक रिश्तेदार के संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


घायलों में धर्मवीर, सुरेश, पिरथी, धीरा, इन्द्र, गीता, गुलाबो, जंगीरो, नन्हों व भलेराम शामिल हैं। घायलों में धर्मवीर, सुरेश व गीता को गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार गांव फरैण कला जिला जींद निवासी नफे सिंह अपने परिवार सहित गांव धुंधरेहड़ी में अपने जीजा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ऑटो से जा रहे थे। जैसे ही उनका ऑटो गांव सजूमा में ईंट भट्ठे के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही एक कार उन्हें साइड मारती हुई निकल गई। साइड लगने से ऑटो पलट गया।
विज्ञापन


ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों ने तुरंत घायलों की मदद की और ऑटो में सवार मंदीप ने फोन करके इसकी सूचना धुंधरेहड़ी गांव में अपनी रिश्तेदारी में दी। इसके बाद रिश्तेदार दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में इलाज के दौरान नफे सिंह ने दम तोड़ दिया जबकि धर्मवीर, सुरेश व गीता को गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज कैथल के नागरिक अस्पताल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई हरपाल ने बताया कि अभी परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed