{"_id":"5c8167d7bdec2213e3053a05","slug":"91551984599-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में लगाई सेंध, हजारों रुपये का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में लगाई सेंध, हजारों रुपये का सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर में लगाई सेंध, हजारों रुपये का सामान चोरी
कैथल। चोरों ने रात के समय सांई मंदिर पूंडरी के दानपात्र से हजारों रुपये नकदी नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर एक को काबू किया है। उसके कब्जे से 12 हजार रुपये नकदी बरामद कर ली गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूंडरी स्थित सांई मंदिर के पुजारी मोहन श्याम निवासी वृंदावन की शिकायत पर दर्ज मामले अनुसार वह रोजाना की तरह 25 फरवरी की 8 बजे मंदिर से अपने घर पर चला गया था। अगली सुबह जब वह मंदिर में पहुंचा, तो मंदिर का गेट व सीसीटीवी कैमरे टूटे मिले तथा रात के समय किसी व्यक्ति ने सांई बाबा के सामने रखे गल्ले को तोड़कर हजारों रुपये नकदी चुरा ली। मामले की जांच चौंकी पूंडरी पुलिस के हेडकांस्टेबल बजिंद्र सिंह द्वारा करते हुए उपरोक्त मामले में वार्ड नं. 6 पूंडरी निवासी करीब 22 वर्षीय आरोपी युवक सागर को गिरफ्तार किया है, जिसकी निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी के 12 हजार रुपये बरामद कर लिये गए। पूछताछ दौरान वारदात में लिप्त दूसरे आरोपी की पुख्ता पहचान कर ली गई, जिसकी तलाश की जा रही है। दोनों आरोपी स्मैक पीने के आदी बताये गए है। आरोपी सागर 7 मार्च को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।