{"_id":"5c08237abdec2241693977bc","slug":"91544037242-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगाई सेंध, एलईडी सहित जेवरात व नकदी चुराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में लगाई सेंध, एलईडी सहित जेवरात व नकदी चुराई
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में लगाई सेंध, एलईडी सहित जेवरात व नकदी चुराई
कैथल। चोरों ने एक परिचालक के घर में सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में गली नंबर 3 फ्रेंड्स कालोनी कैथल निवासी जोगी राम ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज में परिचालक के पद पर कार्यरत है। गत 3 दिसंबर को वह अपने फ्रेंड्स कालोनी स्थित मकान को ताला लगाकर परिवार सहित अपने गांव गुलियाणा में गया था। आज जब वापिस आया तो अंदर वाले गेट का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे और उसके घर से एक गैस सिलैंडर, एक एलईडी, सैट टॉप बॉक्स, जेवरात व 43 हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गए। हैड कांस्टेबल संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर से चोरी हुए सामान की कीमत 1.20 लाख रुपये आंकी गई है।