फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   निजी अस्पताल में कार्यरत युवक पर हमला कर घायल किया

निजी अस्पताल में कार्यरत युवक पर हमला कर घायल किया

Thu, 06 Sep 2018 12:19 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
निजी अस्पताल में कार्यरत युवक पर हमला कर घायल किया
निजी अस्पताल में कार्यरत युवक पर हमला कर घायल किया
विज्ञापन

कैथल। ढांड रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत युवक पर कई युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव बरोट निवासी साहब सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह ढांड रोड स्थित एक अस्पताल में बतौर सहायक कार्यरत है। गत 26 अगस्त की रात 11 बजे ड्यूटी पर तैनात था। उसी समय 2 लड़के व एक बुजुर्ग महिला बच्चे को इलाज के लिए लेकर आए और डॉक्टर के बारे में पूछा। उसने कहा कि डॉक्टर साहब है नहीं और बाहर गए हुए हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि डॉक्टर को अभी बुलाओ। इसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। इसी दौरान एक लड़के ने फोन करके अन्य लड़कों को बुला लिया। रात्रि 12.30 बजे 5/6 लड़के आए। वह अस्पताल के बाहर आ गया। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर लाठी व डंडों से हमला कर दिया और फरार हो गए। एसएचओ धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने प्रवीन उर्फ रिंकू, रविंद्र, जेबरा निवासी गांव थाना व 3 अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed