{"_id":"5a6f69444f1c1bca798b6a13","slug":"91517250884-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर एक कार, एक टैंपो, वाटर पाइप व एक मोटर साइकिल चोरी कर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर एक कार, एक टैंपो, वाटर पाइप व एक मोटर साइकिल चोरी कर फरार
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोर एक कार, एक टैंपो, वाटर पाइप व एक मोटर साइकिल चोरी कर फरार
पुलिस ने चारो ही मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल।
चोरी के चार मामलों में चोर एक कार, एक टैंपो, वाटर पाइप व एक मोटर साइकिल चोरी कर ले गए। पुलिस ने चारों ही मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में कलायत पुलिस को दी शिकायत में जींद के गांव संडील निवासी नरेंद्र ने बताया कि 27 जनवरी की रात को वह रामगढ़-पाड़वा में गया था। वहां से किसी ने उसकी कार चोरी कर ली। हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में सीवन पुलिस को दी शिकायत में सीवन निवासी चरणजीत ने बताया कि 27 जनवरी की रात को सीवन ने किसी ने उसका टैंपो (छोटा हाथी) चोरी कर लिया। हेड कांस्टेबल शिशपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीसरे मामले में सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में गांव सौंगल निवासी मुकेश ने बताया कि 26 जनवरी को करनाल रोड पर स्थित एक अस्पताल के पास से चोर उसका मोटर साइकिल चोरी कर ले गए। हेड कांस्टेबल विनोद ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चौथे मामले में खुराना रोड निवासी सतीश कुमार ने बताया कि 27 जनवरी की रात को नरवानियां बिल्डिंग चोर उसकी दुकान का ताला तोड़कर 20 से 25 वाटर पाइप चोरी कर ले गए। चोरी हुए वाटर पाइप करीब 10 हजार रुपये के थे। शहर पुलिस के एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।