फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अवैध शराब खुर्दो व तस्करी के चार मामलों में पांच आरोपी काबू

अवैध शराब खुर्दो व तस्करी के चार मामलों में पांच आरोपी काबू

Fri, 15 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब खुर्दो व तस्करी के चार मामलों में पांच आरोपी काबू
अवैध शराब खुर्दो व तस्करी के चार मामलों में पांच आरोपी काबू
विज्ञापन

कैथल। अवैध शराब खुर्दो व तस्करी के चार मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को काबू किया है।
जिनके कब्जे से 42 बोतल शराब व एक क्विंटल लाहण बरामद किया गया है।
पुलिस पीआरओ ने बताया कि थाना गुहला की पुलिस चौकी महमुदपुर के हेड कांस्टेबल जगदीप ङ्क्षसह की टीम ने शाम को गढ़ी नजीर राजबाहा पुल से स्कूटर पर पंजाब निवासी दो व्यक्तियों को काबू किया। पंजाब के जिला पटियाला तहत अंचराल खुर्द निवासी हरनीत ङ्क्षसह व दिलावर पुर जिला पटियाला निवासी बलजीत ङ्क्षसह के कब्जे से स्कूटर पर 24 बोतल शराब बरामद की गई।

थाना सीवन पुलिस के हेडकांस्टेबल रामपाल ने आरोपी सुरेश कुमार निवासी नजदीक सनातन धर्म मंदिर सीवन के कब्जे से 8 बोतल व एक अन्य मामले में पूंडरी पुलिस के एचसी दीपक कुमार ने आरोपी मुन्ना पटेल निवासी मोहारी बिहार के कब्जे से 10 बोतल शराब बरामद की है। एक अन्य मामले में पूंडरी के एएसआई जयभगवान व सिपाही ऋषिपाल की टीम ने बस अड्डा बरसाना के पास मौजूद थी। जिनको गुप्त सूचना मिली कि बरसाना निवासी महेंद्र ने अपना खेत गांव के ही रामचंद्र को ठेका पर दिया हुआ है। खेत में कोठा टयूबवैल के अंदर रामचंद्र अवैध शराब तैयार करने का धंधा करता है। पुलिस ने आरोपी रामचंद्र निवासी बरसाना के कब्जे से 100 किलोग्राम लाहण बरामद किया गया। थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर आरोपी को मौके पर पहुंचे एएसआई शेर ङ्क्षसह ने आबकारी अधिनियम तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed