फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पाई से बरामद किया इलेक्ट्रॉनिक कांटे समेत 400 ग्राम चरस

पाई से बरामद किया इलेक्ट्रॉनिक कांटे समेत 400 ग्राम चरस

Tue, 12 Feb 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
पाई से बरामद किया इलेक्ट्रॉनिक कांटे समेत 400 ग्राम चरस
पाई से बरामद किया इलेक्ट्रॉनिक कांटे समेत 400 ग्राम चरस
विज्ञापन

आयुर्वेदिक उत्पाद बेचने की आड़ में बेचा जा रहा था नशा
कैथल। पुलिस ने गांव पाई से करीब 40 हजार रुपये मूल्य की 400 ग्राम चरस, ईलेक्ट्रोनिक्स कांटा तथा 300 रुपये ड्रग मनी बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। शातिर तस्कर अपने घर में बनाई गई दुकान के अंदर खल तथा आयुर्वेदिक प्रोडक्ट बेचने की आड़ में नशा बेचने का धंधा करता था, जिसे 11 फरवरी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

एसपी वसीम अकरम ने बताया कि नशा तस्करी रोकने के लिए विशेष तौर गठित की गई एटीएस टीम के सबइंस्पेक्टर बलवान सिंह, उपनिरीक्षक बलजीत सिंह, एएसआई बलराज सिंह, हैडकांस्टेबल बलजीत सिंह, एचसी राजेश कुमार व सिपाही मनोज कुमार सहित शाम करीब 6:30 बजे गश्त दौरान वाटर वर्कर्स पाई के नजदीक मौजूद थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद कोला पट्टी पाई निवासी ऋषिपाल को उसके आयुर्वेदिक प्रोडक्ट बेचने के धंधे की आड़ में चरस सहित काबू कर लिया। डीएसपी जोगिंद्र सिंह की मौजूदगी में तलाशी लेकर 400 ग्राम चरस व एक पॉकेट साईज इलेक्ट्रॉनिक्स कांटा तथा जेब से 300 रुपये ड्रग मनी बरामद हुई। थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर आरोपी को मौका पर पहुंचे थाना पुंडरी के एसआई राजकुमार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed