फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आजीवन कारावास काट रहे आरोपी के पास मोबाइल पहुंचाने वाले आरोपी की हुई पहचान

आजीवन कारावास काट रहे आरोपी के पास मोबाइल पहुंचाने वाले आरोपी की हुई पहचान

Sun, 21 Jan 2018 11:50 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
आजीवन कारावास काट रहे आरोपी के पास मोबाइल पहुंचाने वाले आरोपी की हुई पहचान
जेल में मोबाइल पहुंचाने वाले की हुई पहचान, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी के पास से मोबाइल मिलने के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा है। पुलिस को जेल में मोबाइल पहुंचाने वाले व्यक्ति की पहचान हो गई है। अब उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला जेल के उप अधीक्षक सुमित कुमार की निगरानी में 24 जुलाई की रात तलाशी अभियान चलाया गया। जिसमें बैरक नंबर 4 के कमरा नंबर 5 में बंद कैदी अशोक उर्फ शौकी की जेब से वार्डन अनिल कुमार ने मोबाइल बरामद किया था। आरोपी थाना कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी में 17 अक्टूबर 2011 को दर्ज मामले में आजीवन कारावास की भुगत रहा है। जिसके खिलाफ 8 अन्य आपराधिक मामले भी विचाराधीन है। उससे पूछताछ में उस व्यक्ति की पहचान हो गई है। जिसने जेल में उसके पास मोबाइल पहुंचाया था। अब पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय के आदेश अनुसार वापस जिला कारागार हिसार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed