{"_id":"5c51f56dbdec22094a2c7971","slug":"71548875117-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने एक साथ पांच दुकानों में लगाई सेंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने एक साथ पांच दुकानों में लगाई सेंध
विज्ञापन

दुकानदारों में रोष, डीएसपी ने किया दौरा
फोटो नंबर-38 व 39
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। मंगलवार रात चोरों ने अनाज मंडी में एक साथ पांच दुकानों के ताले तोड़ कर कैश बॉक्स चुरा लिए। दो अन्य दुकानों के तालों को तोड़ने का भी चोरों द्वारा असफल प्रयास किया गया। अल सुबह दुकानों के तालों के टूटे होने व चोरी की घटना की सूचना मिलते ही अनाज मंडी व्यापारियों में हड़कंप मच गया। मंडी व्यापारी मौके पर इकट्ठा हो गए। मंडी आढ़त एसोसिएशन की ओर से कलायत थाना में इस मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कलायत थाना प्रबंधक रामकिशन बैरागी दल बल सहित मौके पर पहुंच गए। स्थिति की जांच के बाद उन्होंने उच्चाधिकारियों तक मामले को पहुंचाया। कुछ ही समय में डीएसपी जोगेंद्र सिंह, सीन आफ क्राइम व सीआईए एक की टीम भी मौके पर पहुंच गई तथा सूक्ष्मता से जांच कर साक्ष्य जुटाए।
चोरों ने जय बाबा संतोख दास ट्रेडिंग कंपनी, दयाल ट्रेडिंग कंपनी, बड़सीकरी ट्रेडिंग कंपनी, एचएल ट्रेडिंग कंपनी व विकास ट्रेडिंग कंपनी शामिल है। जिन दुकानों के ताले तोड़ने के असफल प्रयास किए गए उनमें ऋषि ट्रेडिंग कंपनी व जय लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी शामिल है। व्यापारियों ने बताया कि उनकी दुकानों से चुराए गए गल्लों में कैश के अलावा जिन जिन कागजातों की चोरी हुई उनकी लिस्ट बनाई जा रही है। इस बारे थाना प्रभारी रामकिशन बैरागी ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही वे दलबल सहित मौके पर पहुंच गए। विशेषज्ञों की टीम ने मौके की बारीकी से जांच कर साक्ष्यों को इकट्ठा किया है। उन्होंने दावा किया की अति शीघ्र चोरों व चुराए गए सामान को बरामद करने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। शीघ्र ही चोर पुलिस के शिकंजे में होंगे।
वहीं मंडी प्रधान जयदीप सिंह राणा, पूर्व मंडी प्रधान धर्मबीर गोयल ने कहा कि जिस तरह से चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं वह पुलिस प्रशासन के लिए मंथन का विषय है। नगर व अनाज मंडी में लगातार चोरियां हो रही हैं पर किसी भी चोरी व चोर का सुराग तक नही लग पाया। महावीर, धर्मवीर, पाला राम, अजय प्रताप, शिव कुमार व्यापारियों का कहना था कि सीजन के समय में तो चोर गिरोह फसल की छोटी मोटी चोरियों को अंजाम देते आ रहे हैं।