फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मिस्त्री से लूटा गया मोबाइल व नकदी बरामद

मिस्त्री से लूटा गया मोबाइल व नकदी बरामद

Thu, 11 Oct 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
मिस्त्री से लूटा गया मोबाइल व नकदी बरामद
मिस्त्री से लूटा गया मोबाइल व नकदी बरामद
विज्ञापन

कैथल। सीआईए-1 पुलिस ने रिमांड पर लिए गए 3 आरोपियों की निशानदेही पर मिस्त्री से लूटी गई 5 हजार रुपये नकदी, 2 मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त लाठी-डंडे बरामद किए हैं। जबकि लूटी गई बाइक पहले ही बरामद की जा चुकी है। तीनों आरोपी 11 अक्टूबर को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

एसपी आस्था मोदी ने बताया कि किठाना में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान चला रहे सौंगरी निवासी मिट्ठू व उसके साथी से दिनांक 27 सितंबर की देर रात्रि 3 अज्ञात युवकों द्वारा हमला करते हुए हजारों रुपये नकदी व बाइक तथा दोनों के मोबाइल फोन उस समय लूट लिए गए, जब वे दुकान पर काम निपटाकर घर लौट रहे थे। सीआईए-1 पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक जयभगवान की टीम द्वारा 8 अक्टूबर को उपरोक्त मामले में आरोपी संदीप निवासी सीन्द, राहुल निवासी शक्ति नगर व सौरभ निवासी नागा बाबा रोड सीवन को कैथल से काबू कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस रिमांड दौरान आरोपियों के कब्जा से लूटी गई 5 हजार रुपये नकदी, 2 मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त लाठी-डंडे बरामद कर लिए गए, जबकि लूटी गई मोटरसाइकिल पहले ही बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed