{"_id":"5b22af874f1c1b684d8b66ee","slug":"71528999815-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवन में डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीवन में डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर हत्या
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर रेहड़ी चालक की हत्या
गांव सौथा रोड पर मिला शव, परिजनों में शोक की लहर
सीवन में मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा चला रहा था मृतक व्यक्ति
फोटो संख्या-20
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीवन में बुधवार रात को अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति की लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर हत्या कर दी। मृतक का शव गांव सौथा रोड पर मिला। पुलिस ने सूचना मिलते ही कार्रवाई आरंभ की और अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में सौथा गांव की रानी ने बताया कि उसका पति लाभ सिंह (42) रोजाना की तरफ बुधवार सुबह भी रिक्शा-रेहड़ी लेकर काम पर गया था। लेकिन वापस नहीं आया। रात को दस बजे तक इंतजार करते रहे। जब घर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने तलाश करनी शुरू कर दी। देर रात किसी ने बताया कि सौथा रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंच कर उन्होंने देखा तो पता चला कि वह शव उनके पति का ही है। उसने अपनी शिकायत में कहा कि अज्ञात लोगों ने डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर उसके पति की हत्या की है। उनके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि मृतक लाभ सिंह की गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं थी।
सीवन थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लाभ सिंह की हत्या करन के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही हत्यारे काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
मृतक के भाई फूलसिंह ने बताया कि हम पांच भाई थे। जिनमें सबसे बड़े भाई की एक साल पहले बीमार रहने कारण मौत हो गई थी। यह सबसे छोटे वाला था। घटनास्थल पर लाठी व लोहे की रॉड भी मिली है। इससे साफ पता चलता है कि इन्हीं के साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
दैनिक काम के लिए गया हुआ था लाभ सिंह
मृतक के भतीजे राजकुमार ने बताया कि उसका चाचा रेहड़ी पर किराये का काम करता था। जो कि हर रोज की तरह काम पर गया हुआ था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बाइक वाली रेहड़ी को रुकवाकर पहले उसके साथ लूटपाट की व मारपीट के बाद हत्या कर मौके से फरार हो गए।