फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बोलेरो चालक ने बाइक सवार पूरे परिवार को कुचला

बोलेरो चालक ने बाइक सवार पूरे परिवार को कुचला

Fri, 23 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो चालक ने बाइक सवार पूरे परिवार को कुचला
बोलेरो चालक ने बाइक सवार पूरे परिवार को कुचला
विज्ञापन

- जेसीबी चालक, पत्नी व मासूम बेटा-बेटी की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर
-अस्पताल में उमड़ी भीड़, साले की किडनी बदलवाने के लिए जाना था दिल्ली, पुलिस जांच में जुटी
गुहला-चीका (कैथल)। वीरवार शाम हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पटियाला रोड पर गांव टटियाणा के निकट एक बोलेरो चालक ने बाइक सवार पूरे परिवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार, उसकी पत्नी, 7 साल के बेटे व 4 साल की बेटी की मौत हो गई। बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं गांव खुशहाल माजरा में हादसे के बाद मातम पसर गया।
गांव खुशहाल माजरा निवासी 32 वर्षीय निशान सिंह जेसीबी चलाता था। वीरवार को वह अपनी पत्नी सर्वजीत कौर, बेटे जसबीर (7) व बेटी खुशप्रीत (4) को बाइक पर लेकर अपनी सुसराल पंजाब के राजपुरा जाने के लिए निकला था। निशान सिंह कोे अपने साले की किडनी बदलवाने के लिए उसे दिल्ली लेकर जाना था। गांव टटियाना के पास सामने से तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार लोग उछल कर सड़क पर दूर जा गिरे। बोलेरो चालक सभी को रौंदते हुए निकल गया। निशान सिंह, उसकी पत्नी सर्वजीत कौर व बेटे जसबीर की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी खुशप्रीत ने चीका के महावीर दल अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। चीका पुलिस ने मृतक निशान सिंह के भाई की शिकायत पर बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बोलेरो चालक फरार है।
विज्ञापन

मृतक निशान सिंह जेसीबी पर बतौर चालक काम कर परिवार चला रहा था। डीएसपी गुहला सुल्तान सिंह ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर से ही बोलेरो गाड़ी बरामद कर ली है। चालक को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed