फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दो युवतियों का अपहरण, एक युवती लापता, एक व्यक्ति व एक युवक भी लापता

दो युवतियों का अपहरण, एक युवती लापता, एक व्यक्ति व एक युवक भी लापता

Sun, 21 Jan 2018 11:51 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
दो युवतियों का अपहरण, एक युवती लापता, एक व्यक्ति व एक युवक भी लापता
दो युवतियों का अपहरण, एक युवती सहित दो लापता
विज्ञापन

- पुलिस ने सभी मामलों में दर्ज किए केस
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शनिवार 20 जनवरी को दो युवतियों के अपहरण, एक युवती के लापता होने व एक युवक और व्यक्ति के लापता होने पर पुलिस ने अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।
कॉलेज के लिए गई युवती नहीं लौटी घर : चंदाना रोड से एक 19 वर्षीय युवती घर नहीं लौटी है। पुलिस को दी शिकायत में एक युवक ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बहन 20 जनवरी को आरकेएसडी कॉलेज में पढ़ने के लिए गई थी। कॉलेज के बाद वह घर नहीं लौटी। उन्हें संदेह है कि किसी ने उसका अपहरण किया है। एएसआई ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पूंडरी के गांव से 26 वर्षीय युवती लापता : पूंडरी के गांव से 26 वर्षीय युवती के लापता होने का का मामला सामने आया है। पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में लापता युवती के भाई ने बताया कि 20 जनवरी सुबह करीब चार बजे से उसकी 26 वर्षीय बहन घर पर बिना कोई सूचना दिए चली गई। जिसका अभी तक कुछ पता नहीं है। एएसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बहला फुसलाकर 19 वर्षीय युवती का अपहरण : पूंडरी के गांव से एक युवती के बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया। एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 20 जनवरी को एक युवक उसकी 19 वर्षीय बेटी का बहला फुसलाकर ले भगा ले गया है। जिसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एएसआई महीपाल ने बताया कि पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर युवक सतीश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सेरधा से 25 वर्षीय युवक लापता : गांव सेरधा से 25 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। राजौंद पुलिस को दी शिकायत में गांव सेरधा निवासी पवन कुमार ने बताया कि 7 अप्रैल को 2017 को उसका 25 वर्षीय बेटा रवि घर पर बिना कोई सूचना दिए चला गया। जिसका अभी तक कुछ पता नहीं है। एएसआई रोहताश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।5. जींद रोड बाईपास से सुभाष नगर निवासी राजू लापता है। उसके चचेरे भाई हरिओम ने बताया कि गत 17 जनवरी को राजू घर से बाहर गया था। इसके बाद से लौट कर नहीं आया। पुलिस ने उसके लापता होने पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed