फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दो सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

दो सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Sun, 03 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
दो सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
दो सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा गुहला के गांव रामथली के पास हुआ। जिसमें दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस को दी शिकायत में गांव रामथली निवासी हरभजन सिंह ने बताया कि 31 अक्टूबर को शाम करीब साढ़े चार बजे एक बाइक चालक तेज गति व लापरवाही से आया। जिसने मेघमाजरा निवासी बजा सिंह की मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बजा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हैड कांस्टेबल शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने गांव पोलड़ निवासी बलराज सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दूसरा हादसा करनाल रोड पर शुगर मील के पास हुआ। जिसमें दो बाइक सवार को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों युवकों को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed