फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कलायत में घर में मिले मां-बेटी के शव

कलायत में घर में मिले मां-बेटी के शव

Sun, 05 May 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
कलायत में घर में मिले मां-बेटी के शव

विज्ञापन
कलायत। गांव खरक पांडवा में 40 वर्षीय मां व उसकी 20 साल की बेटी के शव घर के एक कमरे में बेड के नीचे पड़े हुए पाए गए। बताया जा रहा है कि दोनों की जहरीले पदार्थ खाए जाने के कारण मौत हुई है। पुलिस ने मृतक महिला के भाई की शिकायत पर उसके जेठ के लड़कों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है। सूचना मिलते ही डीएसपी विनोद शंकर व थाना प्रभारी चंद्रभान शर्मा मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। मृतका के पति की सात साल पहले मौत हो चुकी है।
मौके से मिली जानकारी के अनुसार खरक निवासी सरोज(40) व उसकी बेटी मनीषा (20) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोस में रहने वाले नाते में भांजा लगने वाला लड़का शनिवार सुबह उनके घर आया तथा घर पर आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। बार-बार आवाज लगाने पर आस-पास के कई लोग मौके पर जमा हो गए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो देखा मां-बेटी कमरे में बेड से नीचे मृत अवस्था में पड़े थे। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डीएसपी विनोद कुमार व थाना प्रभारी चंद्रभान शर्मा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सरोज का बेटा सुमित(17) शुक्रवार को चंडीगढ़ गया हुआ था। घटना की रात वे दोनों घर पर अकेली थीं।
विज्ञापन

उधर, पुलिस को दी शिकायत में शिकायत में मृतका के भाई अजमेर ने बताया कि उसकी बहन सरोज का विवाह खरक पांडवा निवासी शमशेर के साथ किया गया था। करीब 7 वर्ष पूर्व उनके जीजा की मौत हो चुकी है। परिवार में उसकी बहन के साथ उनके बच्चे 20 वर्षीय लड़की मनीषा और 18 वर्षीय लड़का सुमित थे। ससुराल पक्ष के परिवार से कुछ लोग पिछले 5-6 वर्षों से उसकी बहन के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। इस बारे में पहले भी कई बार पंचायत हो चुकी है। उन्हीं से तंग होकर मेरी बहन और भांजी ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर जीवनलीला समाप्त की है। उन्होंने उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी ओर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इस प्रकार की किसी भी साजिश से इंकार करते हुए पुलिस जांच में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि मृतका सरोज के भाई अजमेर की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने पर मृतका के जेठ के लड़कों राममेहर, जसमेर व सुमेर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है। झगड़े के कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed