फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पुलिस रिमांड पर चल रहे युवकों से लूटपाट में प्रयोग कार बरामद

पुलिस रिमांड पर चल रहे युवकों से लूटपाट में प्रयोग कार बरामद

Thu, 11 Oct 2018 11:34 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
पुलिस रिमांड पर चल रहे युवकों से लूटपाट में प्रयोग कार बरामद
पुलिस रिमांड पर चल रहे युवकों से लूटपाट में प्रयोग कार बरामद
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने लूटपाट के एक मामले में प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर चल रहे युवकों से पूछताछ के बाद वारदात में प्रयोग कार को बरामद कर लिया है। वारदात में लिप्त तीसरा आरोपी पहले ही 23 सितंबर को लूटी गई लाखों रुपये मूल्य की गाड़ी सहित काबू करते हुए गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव स्योंसर जिला कुरुक्षेत्र निवासी 45 वर्षीय कृष्ण कुमार 18 सितंबर को अपने छोटे भाई सुरेंद्र सहित अपने किसी परिचित से मिलने के लिए चीका आया था, जहां से शाम के समय अपनी वरना गाड़ी द्वारा वापिस अपने गांव जा रहा था। गांव हरीगढ़ किंगन के समीप पीछे से आई एक स्विफ्ट गाड़ी द्वारा ओवरटेक करते हुए उनको घेर लिया गया, तथा अज्ञात व्यक्ति अवैध हथियार दिखाकर उनकी गाड़ी लूट ले गए। थाना चीका पुलिस द्वारा 23 सितंबर की शाम गश्त व नाकाबंदी दौरान कमहेड़ी मोड से एक हिमांशु उर्फ हन्नी निवासी गुलाब नगर राजपुरा पंजाब निवासी 20 वर्षीय युवक को काबु कर उसके कब्जे से पिस्तौल दिखाकर लूटी गई वरना गाड़ी बरामद की। थाना चीका प्रभारी सबइंस्पेक्टर अजीत रॉय व चौकी भागल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक सुभाष की टीम ने आरोपी गुरप्रीत उर्फ गोल्डी तथा शंकर उर्फ नरेंद्र दोनों निवासी बाबा दीप सिंह कॉलोनी राजपुरा को गिरफ्तार कर आरोपियों की निशानदेही पर पंजाब क्षेत्र से लूट की वारदात में प्रयुक्त की गई गाड़ी बरामद कर कब्जा पुलिस में ले ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed