फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मोटरसाईकिल के मिस्त्री का मटौर के पास रजवाहे पर मिला शव

मोटरसाईकिल के मिस्त्री का मटौर के पास रजवाहे पर मिला शव

Sun, 25 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
मोटरसाईकिल के मिस्त्री का मटौर के पास रजवाहे पर मिला शव
मटौर के पास रजवाहे पर मिला मिस्त्री का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जींद जिले के एक व्यक्ति का शव शनिवार सुबह मटौर और कलायत रास्ते में रजवाहे पर मिला। परिजनों ने व्यक्ति की गर्दन पर निशान होने पर उसकी हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान सुमेर जींद जिला के गांव सुदकैण खुर्द निवासी के रूप में हुई है। वह करीब ढाई वर्षों से जिला के गांव बालू में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान चला रहा था।

सुमेर के भाई सतपाल ने बताया कि उसका भाई गांव से बालू में अपने काम से रोजाना आया जाया करता था। शुक्रवार को वह अपने घर में नहीं पहुंचा। इसके बाद सुबह कैथल पुलिस से उसको सूचना मिली। इस पर गांव से 20 लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद शव की हालत को देखने से साफ जाहिर हो रहा था कि यह कोई हादसा न होकर हत्या करने का मामला है। उसने बताया कि उसके गर्दन में लाल चुन्नी लिपटी हुई थी और वहां पर चोट के निशान भी थे। कलायत थाना के एसएचओ ललित मोहन ने बताया कि युवक के शव मिलने के मामले में हत्या के आरोप में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed