फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शराब तस्करी व अवैध खुर्दो से 1060 बोतल शराब बरामद

शराब तस्करी व अवैध खुर्दो से 1060 बोतल शराब बरामद

Sun, 21 Jan 2018 11:50 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
शराब तस्करी व अवैध खुर्दो से 1060 बोतल शराब बरामद

विज्ञापन
कैथल। शराब तस्करी व अवैध खुर्दो के चार मामलों में पुलिस ने 1060 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयोग गाड़ी कब्जे में ली गई है। पीआरओ ने बताया कि तितरम सब इंस्पेक्टर रामंचद्र, एएसआई वजीर सिंह, एएसआई कर्मबीर, हेड कांस्टेबल बलिंद्र व एचसी नरेश कुमार की टीम शाम के समय कैथल-जींद रोड पर नाकाबंदी किए हुुए थी। कैथल की तरफ से आई पीकअप कार से 85 पेटी शराब लोड मिली। जिनके बारे चालक बजिंद्र निवासी पौंकरी खेड़ी थाना सदर जींद कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। आरोपी को तितरम पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम तहत काबू करते हुए शराब व तस्करी में प्रयोग गाड़ी को कब्जे में ले लिया। सदर इंस्पेक्टर मनीष कुमार की अगुवाई में एएसआई किताब सिंह ने आरोपी बिंटू निवासी सिरटा के कब्जे से 20 बोतल व पूंडरी पुलिस के एएसआई जयभगवान की टीम ने आरोपी लाभ सिंह निवासी पाई के कब्जे से 9 व इसी गांव निवासी खुशीराम के कब्जे से 11 बोतल शराब बरामद की गई है।

शराब तस्करी व अवैध खुर्दों से 1060 बोतल शराब बरामद
फोटो नंबर- 24
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed