फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   झपटमारी व चोरी के मामलों में 4 काबू

झपटमारी व चोरी के मामलों में 4 काबू

Mon, 08 Oct 2018 12:34 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
झपटमारी व चोरी के मामलों में 4 काबू
झपटमारी व चोरी के मामलों में 4 काबू
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने झपटमारी व चोरी के दो अलग-अलग मामलों में वांछित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से हजारों रुपये के 4 चोरीशुदा पशु व मजदूर से झपटमारी करके छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त की गई बाइक बरामद की गई है।
प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि थाना सीवन पुलिस के सबइंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह की टीम द्वारा गांव कांगथली में दबिश देकर आरोपी मांगा उर्फ मंगत निवासी कांगथली, केहर सिंह व धीरज दोनों निवासी ककहेड़ी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ दौरान आरोपियों के कब्जे से जबरन छीना गया एक मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त की गई बाइक बरामद कर लिया।
विज्ञापन

पशु चुराने का आरोपी काबू, 4 पशु बरामद : चौकी अनाज मंडी प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह की कुशल अगुवाई तहत हेड कांस्टेबल बलजोर सिंह की टीम द्वारा करीब 25 वर्षीय आरोपी श्रवण निवासी शक्ति नगर कैथल को काबू कर जांच में शामिल किया गया है। आरोपी की निशानदेही पर शक्ति नगर के बाहरी क्षेत्र स्थित एक बाड़े में छिपा कर रखी गई लगभग 25 हजार रुपये मूल्य के चोरीशुदा एक बकरे व 3 बकरियों सहित 4 पशु बरामद कर लिए गए। काबिले जिक्र है, कि शेर सिंह निवासी शक्ति नगर की शिकायत पर थाना शहर में दर्ज मामले अनुसार दिनांक 5 अक्टूबर को रात के समय उसके मकान के नजदीक बांधे गए उपरोक्त चार पशु चोरी हो गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed