फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सीवन व कांगथली में एक ही रात में 11 दुकानों के ताले तोड़ 25 हजार कैश व सामान ले गए चोर

सीवन व कांगथली में एक ही रात में 11 दुकानों के ताले तोड़ 25 हजार कैश व सामान ले गए चोर

Tue, 15 Jan 2019 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
सीवन व कांगथली में एक ही रात में 11 दुकानों के ताले तोड़ 25 हजार कैश व सामान ले गए चोर
सीवन व कांगथली में एक ही रात में 11 दुकानों के ताले तोड़ 25 हजार नकदी व सामान ले गए चोर
विज्ञापन

चोर चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद, कैथल में भी कई जगह लगाई सेंध
फोटो नंबर-27 व 28
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन/कैथल। लोहड़ी पर्व की रात को चोरों ने सीवन और कांगथली की मुख्य मार्केट की 11 दुकानों के ताले तोड़ लगभग 25 हजार रुपये नकदी व हजारों रुपये का सामना चुराकर ले गए। चोरों ने मेडिकल स्टोर, किराना और मिष्ठान भंडारों को अपना निशाना बनाया। वहीं चोरों ने कई अन्य दुकानों के भी ताले तोड़े लेकिन कोई सामान चोरी नहीं किया। चोरी की वारदात दुकानों में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
चोरों ने सीसीटीवी को ध्यान में रखते हुए अपने मुंह पर कपड़े लपेटे हुए थे। चोरी की सूचना पर सीवन थाना प्रभारी ने मौके का मुआयना किया। सीवन मार्केट के दुकानदार ने बताया कि उनकी मार्केट का चौकीदार लगभग सात दिन पहले ही काम छोड़कर चला गया। दुकानदार अभी नए चौकीदार की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उनकी दुकानों में चोरी हो गई। दुकानदार कश्मीर सिंह, मनोज, बलजीत, बंत सिंह, मोहन लाल, रामनिवास ने आरोप लगाया कि पुलिस क्षेत्र में पर्याप्त गश्त नहीं कर रही है जिसका लाभ उठाकर चोर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है।
विज्ञापन

इन दुकानों में हुई चोरी : गांव कांगथली में कश्मीर मेडिकल, आनंद मेडिकोज, कम्बोज मेडिकल हॉल, बलजीत मेडिकल हॉल, कोहीनूर इलेक्ट्रॉनिक, मित्तल किराना। सीवन में साईं मेडिकोज, गोपाल मिष्ठान भंडार, दुर्गा सेनेटरी में चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवन थाना प्रभारी अमन कुमार ने कहा कि दुकानदारों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और रात की गश्त बढ़ा दी है। दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
खेत से ट्रांसफार्मर चोरी : उधर, कैथल में एक किसान के खेत से चोर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करके ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसडीओ हरेश गोयल ने बताया कि 7 जनवरी की रात को नरेश कुमार के खेत से चोर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करके ले गए। जिसकी कीमत 19300 रुपये है। एएसआई रामबीर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चावलों से भरा बड़ा ट्राला चोरी कैथल : चीका में पुरानी अनाज मंडी से चोर चावलों से भरा बड़ा ट्राला चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव बलबेहडा निवासी फकीर चंद ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके पास एक बड़ा ट्राला है। जिसमें वह माल ढुलाई का काम करता है। 11 जनवरी को उसके लड़के राजेश ने न्यू जिंदल इंटरप्राइजेज चीका से गाड़ी में चावल लोड किया था। जिनकी कीमत लगभग 7-8 लाख रुपये है। जिसे संगरूर (पंजाब) पहुंचना था। रात को धुंध के कारण उसके लड़के ने अपनी गाड़ी पुरानी अनाज मंडी चीका के पास खड़ी कर दी और घर आ गया। अगले दिन गाड़ी चावलों सहित चोरी मिली। एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुकान से हजारों का सामान व नकदी चोरी : उधर, राजौंद के गांव रोहेड़ा से चोर एक दुकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान व नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दुकान मालिक जयभगवान ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी दुकान रोहेड़ा गांव में मुख्य बस अड्डे पर न्यू जमींदार बीज भंडार के नाम से है । 12 जनवरी को शाम को वह अपनी दुकान को अच्छी तरह बंद करके अपने घर गया था। अगले दिन दुकान पर आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान से करीब 60000 रुपये का सामान व नकदी चोरी हुई है। हेड कांस्टेबल करनैल सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed