फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   फल्गु में 5 बहनों का भाई 16 साल का किशोर डूबा, मौत

फल्गु में 5 बहनों का भाई 16 साल का किशोर डूबा, मौत

Tue, 02 Oct 2018 12:01 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
फल्गु में 5 बहनों का भाई  16 साल का किशोर डूबा, मौत
फल्गु तीर्थ में नहाने गया किशोर डूबा, मौत
विज्ञापन

फोटो संख्या-54
कैथल। फल्गु तीर्थ में सोमवार शाम अपने चचेरे भाई के साथ नहाने के लिए आया पांच बहनों का भाई डूब गया। जब तक गोताखोर उसे निकालते, तब तक उसकी मौत हो गई थी। हादसे से परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं फल्गु तीर्थ में सुरक्षा उपायों पर भी सवाल उठा है।
जिला अस्पताल में पहुंचे गांव जाजनपुर के जवाहर लाल ने बताया कि वह और उसका चचेरा भाई जसविंद्र सिंह (16) फल्गु तीर्थ में नहाने के लिए आए थे। नहाते समय जसविंद्र डुबकी लगाने के बाद बाहर नहीं आया तो उसने शोर मचा दिया। उसने गोताखोरों को आवाज लगाई, लेकिन वहां तक आवाज नहीं पहुंची। आस-पास के लोगों ने गोताखोरों तक आवाज पहुंचाई। सूचना मिलते ही गोताखोर पहुंचे और जसविंद्र की तलाश की। बाद में वे उसे बाहर निकाल कर लाए। वह घाट नंबर 9 के निकट डूबा था। इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन

पांच बहनों का अकेला भाई था जसविंद्र : बताया जा रहा है कि जसविंद्र के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह पांच बहनों का अकेला भाई था। पिछले साल ही उसने दसवीं पास की थी। हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed