{"_id":"5b88382242c79246311031e1","slug":"31535653922-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजाज फाईनैंस कंपनी से बनवाया था खरीददारी के लिए कार्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बजाज फाईनैंस कंपनी से बनवाया था खरीददारी के लिए कार्ड
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
कार्ड की डिटेल हैक कर खाताधारक से पूछे ओटीपी, कर ली ऑनलाइन शॉपिंग
जब किस्त की राशि कटी, तब पता चला पीड़ित को, पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। खाता हैकर्स ने एक व्यक्ति के नाम पर फाइनेंस कंपनी से एक लाख 11 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग करके कंपनी व पीड़ित को चूना लगा दिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। ठगी का तीन माह बाद उस समय पता चला, जब पहली किस्त की राशि पीड़ित के खाते से कट गई।
पट्टी अफगान निवासी राजबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने एक फाइनेंस कंपनी के माध्यम से मोबाइल खरीदा था। उसने इस कंपनी की सारी किस्तें जमा करवा दी थीं। करीब 15 हजार रुपये मूल्य का मोबाइल खरीदने के लिए कंपनी की सेवाएं ली थीं। इसी बीच इसी कंपनी के नाम से एक व्यक्ति का फोन आया और उसने आवश्यक औपचारिकताओं के लिए आधार कार्ड व खाता नंबर मांगा। उसने उसे अपना आधार कार्ड व खाता नंबर दे दिया। उसके बाद उससे तीन ओटीपी नंबर पूछे गए, जो उसने फोन करने वाले व्यक्ति को बता दिए। इसके बाद वह किसी काम से खाते से पैसे निकलवाने बैंक में गया तो पता चला कि उसके नाम के बजाज फाइनेंस कंपनी के खाते से 1 लाख 11 हजार 468 रुपये की ऑनलाइन खरीददारी की हुई है। इसकी पहली किस्त उसके खाते से कट गई थी। उसने इस बारे में अधिकारियों को बताया। वहां से पता चला कि किसी ने उसका कंपनी में खुला खाता हैक कर लिया है और ओटीपी उससे पूछकर यह खरीदारी की है। गुड़गांव में ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से उसका नाम लेते हुए बजाज फाइनेंस कंपनी के माध्यम से तीन एसी खरीदे गए हैं। इसके बाद उसने अपना बैंक खाना सहित कंपनी में खुलवाया गया खाता भी सील कर दिया।
वहीं बजाज फाइनेंस कंपनी में कर्मचारियों ने कहा कि ओटीपी बताए जाने के कारण हैकर्स इस ठगी को करने में सफल रहे हैं। अब कंपनी ने ओर भी सिक्योरिटी फीचर्स जोड़ दिए हैं। एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।