फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   तांत्रिक ने यूपी के व्यक्ति की हत्या का शव घर में ही गड्डा खोद कर दबाया

तांत्रिक ने यूपी के व्यक्ति की हत्या का शव घर में ही गड्डा खोद कर दबाया

Sat, 14 Jul 2018 12:18 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
तांत्रिक ने यूपी के व्यक्ति की हत्या का शव घर में ही गड्डा खोद कर दबाया
हिमाचल सोलन के ध्यानार्थ
विज्ञापन

सहारनपुर मेरठ के ध्यानार्थ
फोटो संख्या-40

तांत्रिक ने यूपी के व्यक्ति की हत्या का शव घर में ही गड्डा खोद कर दबाया
हिमाचल पुलिस ने गांव में पहुंच कर निकलवाया शव
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव क्योड़क के एक तांत्रिक ने यूपी के सहारनपुर निवासी एक व्यक्ति की हत्या कर शव को अपने घर में गड्ढा खोदकर दबा दिया। हिमाचल पुलिस ने तांत्रिक की निशानदेही पर गड्ढा खुदवाकर शव निकलवाया। शव को बाहर निकाल कर हिमाचल में ही ले गए। मौके पर पुलिस बल व गांव के लोग मौजूद रहे। हत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
कसौली (सोलन) थाना के एएसआई मदन मोहन ने बताया कि करीब एक माह पहले कसौली से ऋषिपाल (40) निवासी सहारनपुर लापता हुआ था। पुलिस इस मामले में छानबीन में जुटी थी। ऋषिपाल कसोली में ही एक फैक्टरी में काम करता था। पुलिस उसके अपहरण के आरोप में केस दर्ज कर जांच कर रही थी। जांच में पता चला कि वह गांव क्योड़क निवासी अजय कुमार के पास आता-जाता था। जो एक तांत्रिक का काम करता है। वह भी कसौली में ही रहता था। लेकिन ऋषिपाल के लापता होने के बाद से ही अजय भी वहां नहीं मिला और लापता होने के कारण उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने तांत्रिक अजय को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इसमें उसने बताया कि उसने ही ऋषिपाल की हत्या की है और शव को अपने गांव में ही गड्ढा खोदकर दबाया हुआ है। इसे वह बरामद करवा सकता है। उसकी निशानदेही पर शुक्रवार को उसके घर में जेसीबी की सहायता से गड्डा खोदकर निकाला गया। एसएचओ सदर ललित मोहन ने कहा कि हिमाचल पुलिस ने आकर सूचना दी थी कि यहां शव दफन है। शव निकलवा दिया है। शव पुलिस साथ में ले गई है।
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मिला शव
सीवन। गांव फर्शमाजरा में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी पहचान रामफल (35) के रूप में हुई। शव उसके घर में फंदे पर लटका हुआ पाया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस व चिकित्सक मौके पर पहुंचे चुके थे और आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी थी। थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed