फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   झोला छाप डॉक्टर के दुकान पर छापेमारी प्रतिबंधित दवाईयों व एमटीपी किट बरामद

झोला छाप डॉक्टर के दुकान पर छापेमारी प्रतिबंधित दवाईयों व एमटीपी किट बरामद

Sun, 14 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
झोला छाप डॉक्टर के दुकान पर छापेमारी प्रतिबंधित दवाईयों व एमटीपी किट बरामद
झोला छाप डॉक्टर के दुकान पर छापा, प्रतिबंधित दवाइयां व एमटीपी किट बरामद
विज्ञापन

आरोपी डॉक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को गुंडों से पिटवाने व जान से मारने की धमकी दी
सीवन पुलिस ने एसएमओ गुहला की शिकायत पर केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीवन के गांव गोहरां में स्वास्थ्य विभाग की टीम एक झोला छाप डॉक्टर पर दुकान में छापेमारी की। टीम ने यहां से ऐसी दवाइयां बरामद की है, जो पीजीआई स्तर की हैं। जब स्वास्थ्य विभाग की टीम कार्रवाई कर रही थी तो आरोपी झोला छाप डॉक्टर ने वहां पर अपने आदमियों से पिटवाने व जान से मारने की धमकी दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एमटीपी किट व अन्य अंग्रेजी दवाइयों को सील कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
सीवन पुलिस को दी शिकायत में सीएचसी गुहला के एसएमओ डा. अजय शेर ने बताया कि उनको काफी समय से सूचना मिल रही थी कि गांव गोहरां का एक झोला छाप डॉक्टर धड़ल्ले से अंग्रेजी दवाइयों का प्रयोग कर रहा है। झोला छाप डॉक्टर के इलाज के किए हुए कई गंभीर मरीज सीएचसी गुहला में आए हैं।
विज्ञापन

झोला छाप डॉक्टर को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया। जिसमें डॉ. मनप्रीत सिंह, डॉ. संदीप राणा को शामिल किया। छह जनवरी को डॉ. संदीप राणा व डॉ. मनप्रीत सिंह की टीम गठित की गई। जहां पर सीवन के गांव गोहरां निवासी सोहन लाल उर्फ सोनी बिना किसी डिग्री के इलाज करता पाया गया। जिसमें वह आठ प्रकार की दवाइयों जो प्रतिबंधित हैं, उनका इस्तेमाल करते हुए पाया गया। इनमें एमटीपी किट भी शामिल थी। डॉक्टरों ने की टीम ने सात दिन के अंदर अपने प्रमाण-पत्रों को पेश करने के लिए कहा। लेकिन 13 जनवरी तक वह कोई प्रमाण-पत्र नहीं दिया। 13 जनवरी को वह डा. संदीप राणा व मनप्रीत सिंह वहां पर पहुंचे तो वह मरीजों को देखता हुआ पाया गया। आरोपी डॉक्टर ने वहां पर अपने गुंडों से पिटवाने व जान से मारने की धमकी दी। डा. अजय शेर ने पुलिस कोे शिकायत दी है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने डा. अजय शेर की शिकायत पर सीवन के गांव गोहरां निवासी सोहन लाल उर्फ सोनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने डॉक्टरों द्वारा लाई गई दवाइयों को सील कर कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed