फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   रजबाहे में मिला व्यक्ति का शव

रजबाहे में मिला व्यक्ति का शव

Sun, 10 Feb 2019 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
रजबाहे में मिला व्यक्ति का शव
रजबाहे में मिला व्यक्ति का शव
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने पूंडरी के गांव ट्योंठा में रजवाहे से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। यूपी राज्य से आए एक व्यक्ति रजनीश ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका भाई धर्मेंद्र यूपी में ही अपने गांव में एक व्यक्ति सत्यवीर के साथ गाड़ी पर ड्राइवरी करता था। 24 जनवरी को उसका भाई धर्मेंद्र व सत्यवीर गाड़ी लेकर कैथल के लिए चले थे। जो बिहार से गाड़ी में धान लेकर आये थे। सत्यवीर ने दो तीन दिन बाद घर पर बताया कि धर्मेंद्र उसकी गाड़ी से चला गया, यह नहीं पता कहां गया है। फिर 7 फरवरी को उसे पता चला कि उसके भाई का शव पूंडरी जिला कैथल के एरिया में गांव ट्योंठा के पास रजबाहे में मिला है। एएसआई राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed