{"_id":"5a832f194f1c1bfe7e8b566a","slug":"21518546713-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलायत में चोरों ने साईं मंदिर का ताला तोड़ दानपात्र को चुराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलायत में चोरों ने साईं मंदिर का ताला तोड़ दानपात्र को चुराया
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। सोमवार की रात चोर सांई मंदिर का ताला तोड़ कर मंदिर में रखे गल्ले, इंर्वटर व बैटरी को चुरा ले गए। मंदिर के पुजारी रमेश कौशिक ने बताया कि सुबह पूजा करने के लिए मंदिर में अल सुबह पहुंचा। मंदिर के मुख्य गेट का टूटा ताला देख कर अनिष्ट की आशंका से मन घबरा उठा। अंदर जाकर देखा तो मंदिर में रखा इन्वरटर, बैटरी व दान पात्र गायब मिले। उन्होंने मामले की सूचना तत्काल मंदिर प्रबंध समिति को दी। सूचना मिलते ही मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य में मंदिर में पहुंच गए। स्थिति का आकलन करने के बाद समिति ने पुलिस को सूचित किया। मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य राजू कौशिक ने बताया कि मंदिर में रखा दान पात्र केवल साल में एक बार ही 18 अप्रैल को खोला जाता है। जिसमें लाखों रुपये की हुई जमा राशि से मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया जाता है। उन्होंने अनुमान लगाया कि चोरों ने मंदिर से करीब 90 हजार रुपए का सामान व कैश चोरी किया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। मंदिर के गेट के पास सरिये के कुछ टुकड़े पाए गए जिनके साथ मुख्य गेट को लगे ताले को तोड़ कार्यवाही को अंजाम दिया गया। साई मंदिर अस्पताल के बिल्कुल पास है तथा रेलवे रोड़ से चंद कदमों की दूरी पर स्थित है। इस चोरी के बाद श्रद्धालुओं में काफी रोष पाया गया। श्रद्धालुओं का कहना था कि नगर में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। चोर गिरोह इतनी गिरावट पर उतर आया कि मंदिर व शमशान घर तक को नही छोड़ रहा। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि रात्रि में पुलिस की गश्त और बढ़ाई जाए तथा ऐसे प्रतिष्ठानों पर पुलिस की विशेष नजर रहे ताकि चोर गिरोह का पकड़ा जा सके। इस बारे थाना प्रभारी ललित मोहन का कहना है कि मंदिर प्रबंध समिति ने चोरी की शिकायत लिखित में दी है जिस पर पुलिस कारवाई कर रही है। उनका कहना था कि अति शीघ्र चोर गिरोह पुलिस की गिरफ्त में होगा।
कलायत में चोरों ने साईं मंदिर का ताला तोड़ दानपात्र को चुराया
फोटो नंबर-41