फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर बाप-बेटे को चाकुओं से गोदा

आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर बाप-बेटे को चाकुओं से गोदा

Sun, 05 Nov 2017 11:35 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर बाप-बेटे को चाकुओं से गोदा
आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर बाप-बेटे को चाकुओं से गोदा, मौत
विज्ञापन


अमर उजाल ब्यूरो
कैथल। गांव सिरसल में रविवार शाम डेरे से दूध लेकर लौट रहे बाप-बेटे की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर चाकुओं से गोद डाला। वारदात को अंजाम देकर युवक फरार हो गए। बाद में अस्पताल पहुंचने पर पिता-पुत्र ने दम तोड़ दिया। गांव में अचानक हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों का अस्पताल में तांता लगा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव सिरसल निवासी दिलीप कुमार (55) व उसका बेटा अंकित (21) रविवार शाम दूध लेकर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव की ओर रहे थे। अभी वे गांव के सरकारी स्कूल के निकट पहुंचे ही थे कि युवकों ने उन दोनों के ऊपर मिर्च पाउडर फेंक दी। आंखों में मिर्च फेंके जाने के कारण वे दोनों कुछ देख नहीं पाए। इसी बीच उन पर चाकुओं से हमला कर दिया गया। युवक हमला कर फरार हो गए। राहगीरों ने स्कूल में ही खेल रहे कुछ युवकों को बुलाया और किसी तरह दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की मौत की पुष्टि कर दी। दोनों के शरीर पर गंभीर घाव बने हुए हैं। उनके छाती सहित शरीर के अनेकों अंगों पर वार किए गए थे। नृशंस हत्याकांड की सूचना मिलने पर पूंडरी पुलिस प्रभारी रणधीर सिंह पहले गांव में पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सिरसल निवासी मृतक के भतीजे रिंकू ने बताया कि उसके चाचा दलीप कुमार व चचेरे भाई अंकित पर गांव के युवक विक्रम सहित अन्य ने पूरी तैयारी करके हमला किया है। उसने पहले दोनों की आंखों में मिर्च फेंकी। इसके बाद उनकी छाती पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमले किए। जिसमें दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। वह निकट ही स्कूल में खेल रहा था। सूचना मिलने पर वह दोनों को जिला अस्पताल लेकर आया है। मृतक पिता-पुत्र गांव में ही खेती-बाड़ी का काम करते थे। अंकित अभी अविवाहित था। मृतक दिलीप का एक और बेटा है। जो विवाहित है और अंकित से बड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूंडरी थाना से सब इंस्पेक्टर राजफूल ने बताया कि सिरसल गांव में पिता-पुत्र की हत्या करने के मामले में पुलिस जांच कर रही है। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं।

पुरानी रंजिश बताई जा रही है वारदात का कारण
दिलीप कुमार व विक्रम के परिवार में पुरानी रंजिश बताई जा रही है। करीब दस साल से दोनों परिवारों की रंजिश चल रही है। एक नवंबर को भी आरोपी विक्रम ने पिता-पुत्र की पुलिस में शिकायत दी थी। इस मामले में रविवार को पूंडरी पुलिस थाने में हुई पंचायत में दोनों पक्षों में राजनीमा हो गया था। पंचायत में समझौते को कुछ ही घंटे बीते थे कि शाम को पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई।

घटना की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचे डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि परिजनों ने युवक नरेश, विक्रम सहित अन्य पर आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत के अनुसार केस दर्ज किया जाएगा।

गांव सिरसल में वारदात से हड़कंप, पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी
अस्पताल में परिजनों का तांता लगा
दिन में हुआ था झगड़े, पंचायत में हुआ समझौता, शाम को मर्डर
फोटो संख्या-24, 25 व 26
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed