{"_id":"5ba68bbe867a557eaa4de0ba","slug":"191537641406-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादा के साथ अस्पताल में दाखिल पिता से मिलने आया था 4 साल का मासूम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दादा के साथ अस्पताल में दाखिल पिता से मिलने आया था 4 साल का मासूम
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, दादा-पोते की मौत
लघु सचिवालय के निकट हुआ हादसा, दादा के साथ अस्पताल में दाखिल पिता से मिलने आया था चार साल का मासूम
फोटो नंबर- 05, 06, 07, 08
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शनिवार शाम लघु सचिवालय के निकट सेक्टर 19 की ओर जा रहे रास्ते ट्रक चालक ने एक स्कूटी को टक्कर दे मारी। जिसमें स्कूटी पर सवार एक बुजुर्ग व 4 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। वहीं एक घायल हो गया। दोनों की मौत से परिजनों में मातम छा गया है। पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है।
ढांड निवासी राजकुमार ने बताया कि उसका भाई रामकुमार पिछले कई दिनों से डेंगू से पीड़ित है। इलाज के लिए वह जिला अस्पताल में दाखिल है। पिता का हाल जानने के लिए उसका बेटा मन्नत (4) अपने दादा जयसिंह (55) व गांव के ही एक युवक के साथ अस्पताल आ रहे थे। लघु सचिवालय के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ड्राइवर ने उनको टक्कर मार दी। जिसमें मन्नत व उसके दादा राय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संजीव चोटिल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस ने राजकुमार के बयान पर अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
बड़ी मन्नतों से पैदा हुआ था 3 बहनों का इकलौता भाई : राजकुमार ने बताया कि यह परिवार में इकलौता बेटा था। वह तीन बहनों सहित पूरे परिवार को छोड़ कर चला गया। ग्रामवासियों ने बताया कि बड़ी मन्नत के बाद पुत्र की प्राप्ति हुई थी। लेकिन वो भी नहीं रहा। पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। हर कोई मासूम चेहरे को याद करके रो रहा था।
मृतक के चाचा राजकुमार ने बताया कि वह शहर के निजी स्कूल में एलकेजी क्लास में पढ़ता था। उसके एलकेजी के पेपर चल रहे थे। आज भी वह पेपर देकर आया था। लेकिन आते ही पिता से मिलने की जिद करने लगा। जिस कारण उसका दादा पड़ोसी युवक को स्कूटी पर लेकर उससे मिलवाने के लिए ले जा रहा था। लेकिन पिता से मिलना तो दूर जिंदगी से ही साथ छूट गया।
नहीं मैं भी पापा के पास जाऊंगा : मृतक के चाचा राजकुमार ने बताया कि बार-बार मना करने पर बच्चा नहीं मान रहा था। नहीं मैं भी पापा के पास जाऊंगा कहकर दादा के साथ चल पड़ा। लेकिन हमें नहीं पता था कि अब वो इस दुनिया में नहीं रहेगा।
पुलिस की लापरवाही, बड़े वाहन शहर में क्यों कर रहे हैं इंट्री : जिस ट्रक से यह हादसा हुआ है, उसमें भारी माल लोड है। सवाल उठता है कि सेक्टर की सड़क पर भारी वाहनों को क्यों इंट्री दी जा रही है? यातायात पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करती?
खराब रोड बना हादसे का कारण, नहीं कर रहे अधिकारी सुनवाई : मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से खराब है। लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। इसी मार्ग से हर रोज डीसी से लेकर आला अधिकारी तक गुजरते हैं। लेकिन किसी अधिकारी का इस ओर कोई ध्यान नहीं हैं।