फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   लूटपाट व गबन के मामलों में 2 मोस्टवांटिड काबू

लूटपाट व गबन के मामलों में 2 मोस्टवांटिड काबू

Wed, 08 Aug 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
लूटपाट व गबन के मामलों में 2 मोस्टवांटिड काबू
लूटपाट व गबन के मामलों में दो मोस्टवांटेड काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने लूटपाट व गबन के मामलों में वांछित 2 मोस्टवांटेड युवकों को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीओ स्टाफ के सहायक उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र ने बस स्टैंड राजौंद के पास दबिश देते हुए आरोपी मोनू निवासी संडील जिला जींद को काबू किया, जो लूटपाट के एक मामले में वांछित था।
पीआरओ ने बताया कि आयशर कैंटर मालिक जिला महेंद्रगढ़ के गांव धनौंदा निवासी सोमदत्त शर्मा 28 अप्रैल की रात अपने घर से हिमाचल प्रदेश के ऊना शहर में आलू खरीदने के लिए जा रहा था। रात को करीब 2 बजे स्टेट हाईवे पर गांव गुलियाना के पास स्थित हनुमान मंदिर के नजदीक एक सिल्वर रंग की गाड़ी ने उसे रुकवा लिया और चाकू दिखाते हुए 13,700 रुपये नकदी लूट ले गए। इसी रात सिल्वर रंग की एसेंट गाड़ी सवार उपरोक्त लुटेरों द्वारा अंबाला से माल लेकर राजस्थान जा रहे ट्रक चालक दिनेश कुमार निवासी दौसा राजस्थान से भी इसी प्रकार लूटपाट की। इस मामले में पुलिस द्वारा 5 आरोपी गिरफ्तार कर अधिकांश संपत्ति बरामद की जा चुकी है, परंतु आरोपी मोनू संडील अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका था, जिसे न्यायालय द्वारा पीओ करार दिया जा चुका था। आरोपी से चौकी किठाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक सत्यवान व एचसी अनवर की टीम द्वारा पूछताछ के दौरान वारदात में प्रयुक्त चाकू व उसके हिस्से आई नकदी बरामद कर कब्जे में ले ली गई।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र द्वारा पंचमुखी चौंक ढांड पर दबिश देते हुए मोस्टवांटेड आरोपी राजीव कुमार निवासी सेक्टर 7 कुरुक्षेत्र को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। डीएफएससी विभाग के निरीक्षक प्रजा सिंह की शिकायत पर 15 जून 2016 को केस दर्ज किया था। जिसकी शिकायत अनुसार वर्ष 2014-15 दौरान आरोपी की ढांड स्थित फर्म द्वारा विभाग के धान को बडे़ पैमाने पर खुर्द करते हुए गबन कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed