फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बोली सूचना के दौरान पांच युवकों ने सरपंच व ग्राम सचिव से मारपीट

बोली सूचना के दौरान पांच युवकों ने सरपंच व ग्राम सचिव से मारपीट

Thu, 10 May 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बोली सूचना के दौरान पांच युवकों ने सरपंच व ग्राम सचिव से मारपीट

विज्ञापन
बोली सूचना के दौरान पांच युवकों ने सरपंच व ग्राम सचिव को पीटा, केस दर्ज
जिला सरपंच एसोसिएशन व ग्राम सचिव एसोसिएशन ने मामले पर जताया रोष
फोटो नंबर-08
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव ग्योंग में वीरवार को खंड एवं पंचायत कार्यालय द्वारा मत्सय पालन के लिए चार तालाबों के लिए आयोजित बोली सूचना के दौरान चार लोगों ने गांव के सरपंच व ग्राम सचिव पर लाठी व डंडो से हमला कर दिया। जिससे सरपंच विक्रम व ग्राम सचिव बृजेश को शरीर पर गुम चोटें आई है। इस दौरान हमले करने वाले लोगों ने उनसे रिकार्ड छीनकर अपने कब्जे में ले लिया। जिससे वापिस नहीं दिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
पीड़ित सचिव बृजेश व सरपंच विक्रम बृजेश ने बताया कि वे ग्योंग में तालाब की बोली के लिए एकत्रित हुए थे। यहां 15 से अधिक ठेकेदार भी ठेका लेने के लिए आए थे। लेकिन उस समय गांव के ही एक व्यक्ति के कहने पर वहां पर चार लोगों ने उस पर लाठी व डंडो से हमला कर दिया। जिसके बाद वे बड़ी मशक्कत करने के बाद वहां से बच निकले। लेकिन उसके बाद भी वे उनकी पीछा करते रहे और वे अंत में सरपंच के घर पहुंचे। ग्राम सचिव एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास व जिला सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष गज्जन सिह गोबिंदपुरा ने कहा कि वे प्रशासन से ऐसे कार्यक्रमों के दौरान सरपंच व ग्राम सचिवों को पुलिस की सुरक्षा देनी चाहिए। इस मौके पर नरेश हरसौला, बंसी लाल ब्लाक समिति अध्यक्ष कैथल, राजेंद्र फौजी देवबन, गुरदीप, सुरेंद्र शर्मा, निर्मल सिह, विनोद, अनिल, जसविंद्र, विरेंद्र सहारण सहित अन्य सरपंच व ग्राम सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरपंच व ग्राम सचिव पर कुछ लोगों द्वारा हमला किए जाने की शिकायत मिली है। जिस पर उन्होंने शिकायत दी है। इस पर कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच के बाद ही आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन बैनीवाल,
एसएचओ, सदर थाना, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed