फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शराब के ठेके में घुसकर लाठी, डंडे से हमला कर छीनने एक लाख 50 हजार

शराब के ठेके में घुसकर लाठी, डंडे से हमला कर छीनने एक लाख 50 हजार

Tue, 28 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
शराब के ठेके में घुसकर लाठी, डंडे से हमला कर छीनने एक लाख 50 हजार
शराब के ठेके में घुसकर लाठी, डंडे से हमला कर छीने डेढ़ लाख
विज्ञापन

गुहला पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव खरकां में शराब के ठेके में घुसकर लाठी, डंडा लेकर एक लाख 50 हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। गुहला पुलिस ने करीब 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में डेरा भाग सिंह निवासी जगजीत सिंह ने बताया कि गांव खरकां व खेड़ी गुलाम अली में शराब के अंग्रेजी व देशी के ठेके अरूण मित्तल के नाम से है। जिसका कारोबार वह संभालता है। 25 नवंबर की रात करीब 10 बजे गांव खरकां में शराब के ठेके में नकदी संभाल रहा था। उसके पास उसके वर्कर संजीव निवासी हिमाचल व काला निवासी पोलड़ मौजूद थे। तभी वहां पर राजबीर, काला, धमेन्द्र, अमित, शीलू व इनके साथ करीब 10 लोग हाथों में डंडे व लाठियां लेकर ठेके के अंदर घुसे। जिन्होंने उसके उपर लाठी, डंडों से हमला कर दिया और जबरदस्ती उससे एक लाख 50 हजार रुपये छीन लिए। आरोपियों के हमले से उसके दोनों बाजुओं, टांग, आंख, हाथों पर गंभीर चोटें आई है। आरोपियों ने उसको धमकी दी है कि उसको सिरटा में ठेका बंद करवाने का सबक सिखा गए। मौके पर संजीव व काला ने उसको जब छुड़वाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनको थप्पड़ा व मुक्के मारकर मौके से भगा दिया।
विज्ञापन

एएसआई कर्मबीर ने बताया कि पुलिस ने जगजीत सिंह की शिकायत पर राजबीर, काला, धर्मेन्द, अमित, शीलू सहित अन्य 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed