फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ट्रक लूट के आरोपियों से पूछताछ में दो अन्य ट्रक चोरी की वारदातों का खुल्लासा

ट्रक लूट के आरोपियों से पूछताछ में दो अन्य ट्रक चोरी की वारदातों का खुल्लासा

Sat, 22 Dec 2018 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
ट्रक लूट के आरोपियों से पूछताछ में दो अन्य ट्रक चोरी की वारदातों का खुल्लासा
ट्रक लूट के आरोपियों से पूछताछ में दो अन्य ट्रक चोरी की वारदात का खुलासा
विज्ञापन

एक मोबाइल छीनने की वारदात को भी अंजाम देने की बात कुबूली
फोटो संख्या-25
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस रिमांड पर चल रहे चावलों से भरे ट्रक लूट के आरोपियों से पूछताछ में पुलिस ने तीन अन्य वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए सभी 610 कट्टे चावल और वारदात में प्रयुक्त अवैध 32 बोर पिस्तौल व 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही 2 अन्य आरोपियों की पुख्ता पहचान कर ली गई, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। तीनों आरोपी शुक्रवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिये गए।

पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी सब इंस्पेक्टर रमेश चंद्र की अगुवाई में एसआई सत्यवान की टीम ने अजय कुमार निवासी अंबा कालोनी पिहोवा रोड चीका, संजीव उर्फ लाडी निवासी खेड़ी गुजरां जिला पटियाला पंजाब और आरोपी नंद किशोर उर्फ नंदू निवासी सेक्टर 19-2 कैथल को चीका क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। आरोपियों का अदालत से 21 दिसंबर तक 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया था। तीनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कबूला कि उन्होंने गिरोह के सदस्य धर्मबीर व सन्नी के साथ मिलकर दिनांक 16/17 नवंबर की रात अमरगढ़ गामड़ी पुल के नीचे स्कूल नं. 4 के नजदीक से एक ट्रक भी चोरी किया था। करीब एक माह पूर्व झज्जर रोड बाईपास रोहतक से एक अन्य ट्रक चुराने के अतिरिक्त 4 दिसंबर को कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर के सामने एक लड़के से सैमसंग मोबाइल फोन झपटने की वारदात को भी अंजाम देना कबूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed