{"_id":"5c042e1dbdec2241a43f8cfd","slug":"181543777821-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के रोड शो में कटी 22 लोगों की जेब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुख्यमंत्री के रोड शो में कटी 22 लोगों की जेब
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 लोगों की कटी जेब, पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कैथल में हुए रोड शो में 22 लोगों की जेब कटी। जिसमें पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मॉडल टाउन ढांड रोड कैथल निवासी हरिश चावला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे भारत विकास परिषद के सदस्य डा. अशोक गर्ग के आरोग्य सदन के पास मुख्यमंत्री के स्वागत में खड़े थे। इस दौरान मेरे सहित 6 लोगों की चोरों ने पर्स, मोबाइल व अन्य सामान निकाल लिया। चोर मेरी जेब से 8500 रुपये, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राजकुमार जिंदल की जेब से 4 हजार रुपये व ड्राइविंग लाइसेंस, कृष्ण लाल वर्मा की जेब से 10500 रुपये व आधार कार्ड, नरेश मित्तल की जेब से 8 हजार रुपये, क्रेडिट कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस, सोहन लाल मलिक की जेब से 2 सिम कार्ड व एक मेमोरी कार्ड व गुरविंद्र सिंह की जेब से 22 हजार रुपये व पैन कार्ड, अवतार निवासी डोगरा गेट कैथल की जेब से लाला लाजपत राय कॉम्प्लेक्स के निकट से उसकी जेब से मोबाइल फोन चुरा लिया। उनके सहित चोरों ने 22 लोगों की जेब काट ली। चोरों ने रोड शो के दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए धन सचदेवा निवासी प्रता गेट कैथल, सतीश कुमार निवासी खुराना रोड कैथल, सुरेंद्र कुमार निवासी अशोका कालोनी कैथल, हरिचंद मक्कड़ निवासी जनता मार्केट कैथल, जिले सिंह निवासी गांव कैलरम, रामकुमार निवासी ऋषि नगर कैथल, शशीपाल निवासी अंबाला रोड कैथल, स्वर्ण सिंह निवासी प्रोफेसर कालोनी कैथल, बालकिशन निवासी शुगर मिल कैथल, डा. अश्वनी खुराना निवासी बड़ा कटहड़ा कैथल, जगनदीप सिंह निवासी सीवन, करतार सिंह निवासी डोगरा गेट कैथल, मुकेश कुमार निवासी सीवन, श्याम लाल नंबरदार निवासी नजदीक डी.ए.वी. स्कूल सीवन, प्रदीप शर्मा निवासी ब्राह्मण धर्मशाला के सामने कैथल, भीम बलि निवासी डोगरा गेट कैथल की जेब से पर्स, मोबाइल व अन्य सामान चुरा लिया। चुराए गए सामान की कीमत करीब 154170 रुपये आंकी गई है।
सिटी एसएचओ मनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पर्स चोरी करने के मामले में पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक आरोपी नाबालिग था। एक आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।