{"_id":"5b81a99e42c792466578bf81","slug":"181535224222-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के आरोपी 2 काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के आरोपी 2 काबू
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के आरोपी दो काबू
कैथल। सिरसा ब्रांच नहर पर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने 2 व्यक्तियों को काबू किया है। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि उपमंडल अधिकारी जल सेवाए उपमंडल कलायत व अन्य अधिकारियों की टीम सहायक उपनिरीक्षक महीपाल सहित सरकारी गाड़ी पर दिनांक 13 व 14 अगस्त की रात्रि सिरसा ब्रांच नहर पर पानी की चोरी पकड़ने के लिए गठित टीम सहित गांव बात्ता क्षेत्र में पहुंचे। समय करीब एक बजे सिंचाई पानी चुरा रहे आरोपियों को टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने जेली व अन्य हथियारों से टीम पर हमला कर कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की व गाली गलौच करने लगे। साथ ही पानी चोरी से रोकने पर जान से मारने की धमकी देकर चोरी में प्रयुक्त मोनोब्लॉक मोटर सहित अंधेरे का फायदा उठाकर मौका से फरार होने में कामयाब हो गये। उपरोक्त मामले की जांच थाना प्रबंधक कलायत सब इंस्पेक्टर रामकिशन की अगुवाई में एएसआई रोशन लाल द्वारा करते हुए आरोपी सुरेंद्र निवासी नरवलगढ़ बात्ता व पवन निवासी बात्ता को काबू करते हुए गिरफ्तार किया गया है। जांच दौरान आरोपी सुरेंद्र, के कब्जे से एक मोनो ब्लॉक बिजली मोटर व पवन से जेली बरामद कर कब्जा पुलिस में ली गई है।