{"_id":"5aaeb3054f1c1b094a8b5f89","slug":"181521398533-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नाम पर नकदी ऐंठने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नाम पर नकदी ऐंठने का प्रयास
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नाम पर नकदी ऐंठने का प्रयास
पुलिस ने विभाग के अधिकारी की शिकायत पर दर्ज किया मामला
अमह उजाला ब्यूरो
कैथल। एक संस्था के माध्यम से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग के नाम पर बेटी बचाओ-बेेटी पढ़ाओ योजना से 2 लाख रुपये की राशि दिलवाने का झांसा देकर नकदी ऐंठने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने मंत्रालय के अधिकारी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय बीबीबीपी डिविजन शास्त्री भवन नई दिल्ली उप-सचिव अशोक कुमार यादव ने बताया कि कैथल में अज्ञात लोग बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ स्कीम के नाम पर लोगों के फार्म भरवाकर उन्हें 2 लाख रुपये तक की राशि दिलवाने का झांसा दे रहे हैं। इसके लिए वे कुछ सैकड़ों में प्रति फार्म नकदी वसूलते हैैं।
विदित रहे कि पिछले साल गांव रोहेड़ियां व गांव खानपुर में भी इसी तरह की एक संस्था द्वारा योजना के नाम पर फार्म भरते हुए अवैध वसूली किए जाने की बात सामने आई थी। मामला पुलिस तक भी पहुंचा था। लेकिन पुलिस ने गहन जांच करने की बजाए मामला वहीं छोड़ दिया था। अब मंत्रालय ने मामले में सज्ञान लिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई महासिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की शिकायत पहले कैथल डीसी के पास आई थी। डीसी ने शिकायत को एसपी को भेज दिया। एसपी के आदेशानुसार यह केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।