{"_id":"59cbee384f1c1bc8538b4c54","slug":"181506537016-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रव मचाने वाले डेरा अनुयायियों के पुलिस ने जारी किए फोटो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उपद्रव मचाने वाले डेरा अनुयायियों के पुलिस ने जारी किए फोटो
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपद्रव मचाने वाले डेरा अनुयायियों के पुलिस ने जारी किए फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर 25 अगस्त को सीबीआई कोर्ट पंचकूला द्वारा फैसला आने के बाद शाम को डेरा अनुयायियों द्वारा जिले में मचाए उपद्रव के मामले में पुलिस ने उपद्रवियों के फोटो जारी किए हैं। पुलिस ने शहर वासियों से आरोपियों की पहचान व शिनाख्त करने की अपील की है।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना देने वाले पुलिस सहयोगी का नाम-पता गुप्त रखा जाएगा। उसको उचित इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। अगर किसी के पास शहर के घटनाक्रम की विडियो रिकार्डिंग है तो पुलिस को उपलब्ध करवा कर सहयोग करे। 25 अगस्त को सिरसा डेरा प्रमुख को सीबीआई अदालत पंचकूला द्वारा दोषी करार देने बाद शहर कैथल क्षेत्र में कुछ डेरा अनुयायियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर उपद्रव मचाते हुए सार्वजनिक व निजी संपत्ति की तोड़फोड़ करते हुए उपद्रव मचाया गया। जिसको लेकर कई मामले दर्ज है। उपद्रवियों की पहचान करके थाना सिविल लाइन एसएचओ से मिलकर या उनके मोबाइल नंबर 953052111 या एसपी के रीडर के मोबाइल नंबर 9053052130 पर जानकारी दे सकते हैं। शहर से कोई भी व्यक्ति सब इंस्पेक्टर सुभाष श्योकंद से मिलकर उपद्रव दौरान की विडियो रिकार्डिंग भी देख सकता है।
लोगों के सहयोग की अपील, फोटो में शामिल लोगों की करें पहचान
फोटो नंबर- 18 और 19