फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सड़क हादसों में एएसआई सहित तीन की दर्दनाक मौत

सड़क हादसों में एएसआई सहित तीन की दर्दनाक मौत

Mon, 19 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में एएसआई सहित तीन की दर्दनाक मौत
सड़क हादसों में एएसआई सहित तीन की मौत
विज्ञापन

विश्वकर्मा चौक पर 12 साल के किशोर की सड़क हादसे में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पिछले 24 घंटे में अलग-अलग चार हादसों में एएसआई सहित तीन की दर्दनाक मौत हो गई तीनों मामलों में पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है। मृतक पुलिस अधिकारी शनिवार रात को माता गेट स्थित काली माता मंदिर में मेला ड्यूटी करने के बाद रविवार सुबह अपने गांव लौट रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलने पर सीआईए टू पुलिस थाना इंचार्ज सत्यवान जांगड़ा व डीएसपी सतीश गौतम ने भी मौके का दौरा किया।
पहले मामले में तितरम थाना पुलिस को दी शिकायत में देवबन गांव निवासी जगदीश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह वह घर से बाहर किसी काम के लिए आया तो जींद रोड पर एक अज्ञात जीप चालक ने कार को गलत साइड से ओवरटेक किया। इस कारण कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह बिजली घर के नजदीक खंभे से जा टकराई। हादसे को लेकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। जब कार में सवार व्यक्ति को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल लाया गया तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान एएसआई दिलबाग सिंह (49) के रूप में हुई जो गुहला पुलिस थाना में कार्यरत था। दो दिनों के लिए विभाग ने उसकी मेले में ड्यूटी लगाई थी। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के जिला जींद गांव जाजवन से परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक अपने पीछे दो बेटे व एक बेटी छोड़ गया। तितरम थाना पुलिस इंचार्ज रामकुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

दूसरे हादसे में गांव तितरम से खेड़ी शेरू मार्ग पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। खेड़ी शेरू निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह अपने पिता रघुबीर सिंह (50) के साथ मोटरसाइकिल पर शनिवार को किसी काम के लिए आया था। वापस आते समय अज्ञात कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें उसके पिता की मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई चंद्र प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने आरोपित अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक की चपेट में आने से 12 वर्षीय किशोर की मौत
कैथल। रविवार शाम को अंबाला रोड पर स्थित विश्वकर्मा चौक पर ट्रक की चपेट में आने से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस में दी गई शिकायत में मृतक के पिता प्रवीण ने बताया कि वह शाम के समय विश्वकर्मा चौक से पिहोवा चौक की ओर जा रहा था। इस पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी मोपेड को साइड मार दी। जिससे उसका बेटा आशु गिर गया। उसका सिर सड़क पर लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने बताया कि वह राधा स्वामी कॉलोनी के निवासी है। मामले की जांच कर रहे पुलिस कर्मचारी मनोज ने बताया कि ट्रक चालक फरार हो गया है। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed