फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   चोरों ने लगाई दुकान व पशुओं के बाड़े में सेंध

चोरों ने लगाई दुकान व पशुओं के बाड़े में सेंध

Tue, 08 Jan 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने लगाई दुकान व पशुओं के बाड़े में सेंध
चोरों ने लगाई दुकान व पशुओं के बाड़े में सेंध
विज्ञापन

हजारों रुपये के सामान सहित 3 भैंस व एक कटड़ी चोरी की
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चोरों ने चार जगह सेंध लगाकर दुकान से सामान सहित 3 भैंस सहित ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में जींद रोड निवासी संजीव गर्ग ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी एक दुकान श्री बाला जी फुटवेयर के नाम से उधोग मार्ग पर है। वह हर रोज की तरह सांय को अपनी दुकान बंद करके 20 दिसंबर को घर चला गया था। जब अगले दिन आया तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान से 1 टीवी, 2 कमरे, 1 डीवीआर व 32 जोड़ जूतों की चोरी मिली। हैड कांस्टेबल अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दो जगह से तीन भैंस चोरी:-चोर दो अलग-अलग जगह से तीन भैंस सहित एक कटड़ी चोरी करके ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में ढांड के गांव संगरोली निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 5 जनवरी की रात को उसके घर के बरामदे से एक भैंस व एक कटड़ी चोरी हो गई। जिसको कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है। आसपास काफी तलाश करने पर भी भैंसों का कुछ पता नहीं चला। एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पूंडरी के गांव खेडी मटरवा निवासी चमेल सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसने मेन रोड सडक के पास अपने पशुओं को बांधा हुआ था। उसके पास कई भैंसे हैं। 5 जनवरी की रात को उसकी दो भैंस चोरी हो गई है। जिसको कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है। हैड कांस्टेबल जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसी प्रकार से बिजली निगम में एसडीओ राहुल कुमार ने बताया कि 1 जनवरी की रात को गांव तितरम निवासी बलजेत व कृष्ण कुमार के खेतों से चोर दो ट्रासफार्मरों का सामान चोरी करके ले गए हैं। जिसकी कीमत 132800 रुपये हैं। एएसआई संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed