फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हनीट्रैप में फंसाकर वसूली जा रही थी 5 लाख रुपये की राशि

हनीट्रैप में फंसाकर वसूली जा रही थी 5 लाख रुपये की राशि

Sun, 23 Sep 2018 12:06 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
हनीट्रैप में फंसाकर वसूली जा रही थी 5 लाख रुपये की राशि
हनीट्रैप में फंसाकर वसूल रही थी पांच लाख, महिला सहित दो काबू
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में राशि बरामद, तीनों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

फोटो संख्या-10
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव किठाना निवासी एक व्यक्ति को एक महिला ने हनीट्रैप में फंसाकर 5 लाख रुपये की वसूली कर रही थी। सीआईए-2 पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एक महिला व दो दलालों को काबू किया है। तीनों के खिलाफ रंगदारी वसूलने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

एसपी आस्था मोदी ने बताया कि गांव किठाना निवासी अनिल उर्फ सुनील ने पुलिस को शिकायत दी थी कि गांव बिरथे बाहरी निवासी एक विवाहिता ने उसे जाल में फांस लिया। बाद में महिला उसे दुराचार कि मामले में फंसाने की धमकी देते हुए नकदी की मांग करने लगी। महिला उससे लाखों रुपये नकदी और मकान बनाने के लिए ईंट, सरिया, सिमेंट, टायल, पत्थर, एसी व एलईडी टीवी ऐंठकर लाखों रुपये का चूना लगा चुकी थी। इसके बावजूद 25 दिन से महिला व उसके 2 अन्य साथी शिकायतकर्ता को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देते हुए 13 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मजबूरन उसने पुलिस को सूचित किया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने सीआईए-टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान को मामला सौंपा। सत्यवान की अगुवाई में पुलिस ने डीसी के माध्यम से नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट अपने साथ लिया और शुक्रवार रात राजौंद में ही जाल बिछाया। जिसमें एएसआई बलवान सिंह, हेड कांस्टेबल कमलजीत सिंह, एचसी रामपाल, सिपाही निर्मल सिंह व लेडी कांस्टेबल पिंकी को टीम में शामिल किया। शिकायतकर्ता ने हस्ताक्षरयुक्त 5 लाख रुपये की नकदी राजौंद के तहसील गेट के नजदीक पहुंच कर आरोपियों को दी और पुलिस को इशारा कर दिया। जिस पर पुलिस ने तुरंत छापा मारकर एक महिला, 2 युवकों व महिला द्वारा पीड़ित से ली गई नकदी बरामद करते हुए काबू कर लिया। साथ ही वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी कब्जे में ले ली। बीरथे बाहरी निवासी करीब 32 वर्षीय महिला के अतिरिक्त उसके साथियों की पहचान स्टालिन उर्फ लाडी निवासी दुड़ाना जिला जींद तथा कपिल निवासी बाहरी जिला करनाल के रूप में हुई। तीनों आरोपियों के खिलाफ रंगदारी मांगने सहित धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed