फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जमीन की खरीद-फरोख्त में 74 लाख की धोखाधड़ी

जमीन की खरीद-फरोख्त में 74 लाख की धोखाधड़ी

Tue, 07 Aug 2018 11:58 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
जमीन की खरीद-फरोख्त में 74 लाख की धोखाधड़ी
जमीन की खरीद-फरोख्त में 74 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन

कैथल। छह लोगों द्वारा एक व्यक्ति के साथ जमीन की खरीद-फरोख्त में 74 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में मुन्नारेहड़ी गांव के नरेश कुमार ने बताया कि रणबीर सिंह, सतपाल, ईश्वर सिंह, बलवान सिंह, सुशील कुमार व जसेमर सिंह निवासी कतलाहड़ी जिला करनाल ने उनके साथ जमीन की खरीद-फरोख्त में भारी गड़बड़ी की। उन्होंने उसे यहां से जमीन बेचकर यूपी में सस्ती जमीन दिलवाने की बात कही। उनकी बातों में आकर वर्ष 2011 में दोनों भाई सुरेश व नरेश ने गांव में तीन एकड़ जमीन बेचकर आरोपियों को 74 लाख रुपये दे दिए। यह जमीन 80 से 85 लाख में बेची थी। आरोप लगाया कि उसकी मौसी के लड़के से बातचीत होने पर बताया कि सुशील के खाते में 15 लाख रुपये, बलदेव के खाते मे 55 लाख रुपये, इंद्र सिंह के खाते से चार लाख रुपये डाल दिए। 74 लाख रुपये में से 15 लाख रुपये नरेश के खाते से, सुनील कुमार के खाते में ट्रांसफर किए गए। सात जुलाई 2011 को भी आरोपियों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए। उन्होंने कुल 74 लाख रुपये उन्हें दे दिए। काफी प्रयास के बावजूद इन आरोपियों ने उसे जमीन नहीं दिखाई और बाद में 4 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री उसे दे दी। जबकि जमीन कहां है, यह आज तक पता नहीं चल पाया। जांच अधिकारी ईएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed