{"_id":"5a60ec064f1c1b8b268b5296","slug":"161516301318-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 व्यक्ति की मौत
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 व्यक्ति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। खुराना रोड पर ड्रेन के नजदीक बुधवार रात को अज्ञात वाहन की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। वीरवार सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के साले की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उसका जीजा बलबीर (50) मिट्टी ढोहने वाले ट्रैक्टर-ट्राली पर चालक था। रोजाना की तरफ बुधवार शाम को वह खुराना गांव में ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी करने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर आ रहा था। जब वह ड्रेन के नजदीक पहुंचा तो अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही व तेज गति से चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में उसके जीजा को सिर पर चोट लगी। सड़क से निकल रहे वाहन चालकों ने पहचान होने पर परिजनों को सूचित किया। घटना स्थल से सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रात को शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया। सुबह पुलिस ने मृतक के साले के बयान लेकर कार्रवाई की।
सिटी थाना पुलिस से मामले के जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस जांच कर रही है।